गुजरात प्रदेश नवसारी जिले में अवैध रूप से हो रहा मिट्टी का खनन प्रशासन कुंभकरण की निद्रा में

गुजरात प्रदेश नवसारी जिले के जलाल पोर तहसील के वेस्मा गांव में तालाब गहरा करने के कार्य के दौरान मिट्टी खनन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय ग्रामीणों के आरोपों के अनुसार, जिग्नेश आहिर और रोहित सेठिया के नाम से अनियमित रूप से बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई किए जाने की चर्चा है। ग्रामीणों का दावा है कि अनुमति की सीमा से अधिक मात्रा में ट्रकों के जरिए मिट्टी बाहर ले जाई जा रही है।

 सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जहां 10 हजार मीट्रिक टन तक की अनुमति है, वहीं प्रतिदिन 300 से 400 हाइवा ट्रक मिट्टी ले जाए जाने का आरोप लगाया गया है। यदि ये दावे सही साबित होते हैं, तो सरकारी खजाने को लाखों रुपये का नुकसान होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

इस मामले में खनन एवं खनिज विभाग के अधिकारी प्रवीण खांभला और एफ.एस. अधिकारी दिनेश वैया के खिलाफ भी स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने तालाब की तत्काल माप-जोख कराने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

अब देखना यह है कि प्रशासन इन आरोपों की गंभीरता से जांच शुरू होती हैं या नहीं, और यदि अनियमितता साबित होती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा विस्तार की आंगन वाड़ी में स्पायरी डेट का सामान******1

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना में एक्सपायरी चना-दाल वितरण का मामला, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का आरोप सूरत, 7 अगस्त। मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के भेस्तान क्षेत्र में********

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट महिला मित्र के सामने युवक की निर्मम हत्या, 5 हमलावरों ने धारदार हथियारों से किया हमला सूरत, 6 अगस्त। सूरत के भेस्तान क्षेत्र…

    Leave a Reply