महाराष्ट्र की धरती पर पहली बार ‘कर्वी ग्लैमर’ का भव्य आयोजन
मिस्टर-मिस-मिसेज इंडिया प्लस साइज ब्यूटी पेजेंट 2026 (सीज़न 2) का ग्रैंड फिनाले संपन्न

दै. मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान को किया गया सम्मानित
मुंबई। महाराष्ट्र की भूमि पर पहली बार देश का सबसे बड़ा और अनोखा मिस्टर, मिस और मिसेज इंडिया प्लस साइज ब्यूटी पेजेंट फैशन शो 2026 (सीज़न 2) का भव्य आयोजन 17 फरवरी 2026 को किया गया, जिसमें पूरे भारत से आए प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन कर्वी ग्लैमर इवेंट के अंतर्गत किया गया, जिसकी प्रमुख आयोजक एवं मेघना चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापिका समाज सुधारक मेघना शेंडगे ने इसे बॉलीवुड स्टाइल में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था सुंदरता को आत्मविश्वास के साथ उजागर करना और यह संदेश देना कि हर व्यक्ति के भीतर कुछ कर दिखाने की क्षमता और पहचान बनाने की ताकत होती है, क्योंकि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर अपने सपनों को दबाकर स्वयं को कम आंकने लगते हैं, ऐसे में बॉडी शेमिंग के खिलाफ बॉडी पॉजिटिविटी और मोटिवेशन का संदेश देने के लिए इस मंच की शुरुआत की गई।
सीज़न 2 में देशभर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें दै. मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान को सम्मानित किया गया और मिसेज इंडिया मॉडल का खिताब अर्पिता ठाकुर कोठारी (आर्किटेक्ट) ने जीता, प्रथम रनरअप मोनिका तिवारी (शिक्षिका) रहीं और द्वितीय रनरअप दीपाली वसंत (फाइनेंशियल एडवाइजर) रहीं; मिस्टर इंडिया मॉडल का खिताब पुष्पक पाटील (कॉमेडी कलाकार) ने जीता, प्रथम रनरअप अरविंद कुमार सिन्हा (कंट्री क्लब मैनेजर) और द्वितीय रनरअप पंकज शर्मा (फिटनेस ट्रेनर) रहे; वहीं मिस इंडिया मॉडल का खिताब सई शेंडगे (हिप-हॉप डांसर) ने अपने नाम किया और प्रथम रनरअप विभूषा कांदळकर (लावणी नृत्यांगना) रहीं। सबटाइटल विनर्स में सरिता गुप्ता को फोटोजेनिक फेस, रीना सोबती को इंटेलेक्चुअल आइकॉन, अश्विनी जोशी को कॉनजेनियलिटी आइकॉन और रेश्मी मुन्सी को कॉन्फिडेंटल क्वीन का सम्मान दिया गया। विजेताओं को कर्वी ग्लैमर की ओर से सुंदर क्राउन, सैश, ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और आकर्षक उपहार प्रदान किए गए, जिसमें 1 ग्राम सोने की चेन (आर के गोल्ड) भी शामिल थी; गिफ्ट पार्टनर कपिल सिंह और क्राउन पार्टनर समीर मेहता रहे। सभी प्रतिभागियों ने तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण में कड़ी मेहनत की, जिसकी बदौलत उन्होंने यह मुकाम हासिल किया और उनकी मेहनत रंग लाई। कार्यक्रम की आयोजन समिति में मैनेजिंग डायरेक्टर भारत शेंडगे, इंक्योरमेंट मैनेजर रेनाल्डो रोजारियो, मॉडल ट्रेनिंग ग्रूमर प्रशांत जाधव (सेलिब्रिटी ग्रूमर), मेकअप पार्टनर लेक्मे मालाड वेस्ट, कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर रिया जरसानिया, सतीश नाशित और झिनल खान, बिग सपोर्टिंग पार्टनर नेविल करवाना (नेकझेड इंटरप्राइजेज) तथा प्रेजेंट्स विशिक (राहुल शर्मा) शामिल रहे। इस भव्य समारोह में महाराष्ट्र शासन के मंत्री आशीष शेलार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की पत्नी एवं गायिका अमृता फडणवीस, पूर्व मंत्री एवं विधायक असलम शेख, सुप्रसिद्ध अभिनेत्री ईशा देओल, अभिनेता गोविंदा तथा फिल्म My Friend Ganesha के निर्देशक राजीव रुइया सहित कई फिल्मी कलाकार उपस्थित रहे और सभी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसके लिए आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Updated Video




Subscribe to my channel




