एक साल में बदली किस्मत? चाकघाट थाने का आरक्षक बना ‘आलीशान’ चर्चा का केंद्र
त्यौंथर/चाकघाट। चाकघाट थाने में पदस्थ एक आरक्षक इन दिनों अपनी बढ़ती आमदनी और संपत्ति को लेकर चर्चा में है। स्थानीय सूत्रों की मानें तो आरक्षक कम समय में ही अच्छी-खासी आर्थिक स्थिति बना चुका है और सोहागी क्षेत्र में आलीशान मकान का निर्माण करा रहा है। बताया जा रहा है कि महज एक वर्ष के भीतर ही आरक्षक ने ऐसी आर्थिक प्रगति कर ली है कि लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि आरक्षक अधिकतर समय कथित रूप से “सेटिंग” के दौर में व्यस्त रहता है। लोगों का कहना है कि छोटी-छोटी व्यवस्थाओं से लेकर कई मामलों में उसकी सक्रियता बनी रहती है, जिससे उसकी आमदनी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सूत्रों का दावा है कि आरक्षक की जीवनशैली में आए अचानक बदलाव और सोहागी में बन रहे उसके आलीशान मकान को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच हो तो कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।
हालांकि इस मामले में आधिकारिक तौर पर किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन क्षेत्र में यह विषय चर्चा का केंद्र बना हुआ है। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस मामले को संज्ञान में लेकर कोई जांच करता है या नहीं।
रिपोर्टर
प्रशांत शुक्ल
7509655674
Updated Video




Subscribe to my channel




