पाकुड़िया: हसनपुरा क्लब के द्वारा शनिवार रात को आयोजित ईद मिलन समारोह में महेशपुर विधायक माननीय प्रो. स्टीफन मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में हरिवंश चौबे सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे। कमेटी ने विधायक और अन्य अतिथियों का माला पहनाकर और बुके देकर जोरदार स्वागत किया।विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने ईद मिलन समारोह कार्यक्रम के लिए कमेटी के लोगों को बधाई दी। उन्होंने भाईचारे और अमन-चैन कायम रखने की बात कही और राज्य व देश के विकास के क्षेत्र में कार्य करने का आह्वान किया।कमेटी के सदर परवेज़ आलम के नेतृत्व में कमेटी सदस्यों ने विधायक का आभार जताया। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, जीप अध्यक्ष जुली हेमब्रोम, थाना प्रभारी मनोज कु महतो, ओम भगत, छोटू भगत, बिश्वाजीत दास, अब्दुल खालिक, मकबूल, इमरान, दानिश, राजु, अख़लाक़, अरमान परवेज़, सोहेल, दाऊद, अर्फी, वासी अहमद, क़ुर्बान, तबरेज, सद्दाम, आजाबूल आदि मौजूद थे।
संवाददाता :-सुमन कुमार दत्ता (पाकुड़)

Updated Video





Subscribe to my channel





