मनोनीत पार्षद पंकज सिकरवार का बगीची में किया बघेल समाज ने भव्य सम्मान

संवाददाता अर्जुन आगरा। जनपद आगरा के नाई की सराय क्षेत्र से मनोनीत पार्षद पंकज सिकरवार का भव्य सम्मान समारोह बगीची (बघेल मोहल्ला) में किया गया।
सम्मान समारोह की अध्यक्षता गंगाधर सिंह (सीताराम), ज्ञान सिंह बघेल एवं विशम्बर सिंह ने संयुक्त रूप से की, स्वागतकर्ताओं में मनीष कुमार, लवकुश बघेल (लवकुश टूर एंड ट्रैवल्स), प्रमोद कुमार, नीतेश कुमार, मुकेश, वृंदावन सिंह, मनोज कुमार आदि ने माला, साफ़ा एवं पटका पहनाकर सम्मान किया।


सम्मान समारोह का सफल संचालन शिक्षाविद् डॉ. प्रदीप शर्मा एवं राजवीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर बिजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, जुगेंद्र सिंह, विजय सिंह, सुभाष चंद्र, श्यामबाबू आदि ने मनोनीत पार्षद पंकज सिकरवार एवं नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष भाकियू अनिल सिकरवार उर्फ अन्नू भैय्या का माल्यार्पण कर स्वागत किया और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सड़क, सफाई, जल निकासी, पेयजल व्यवस्था एवं बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
मनोनीत पार्षद पंकज सिकरवार ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द से जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात के गृह मंत्री श्री हर्ष भाई संघवी जी को सनातनी सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर के समाज सेवी एवम् सनातनी श्री अतुल दवे ने गृह राज्य मंत्री श्री हर्ष भाई संघवी जी को लिखा…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के वराछा विस्तार के कुख्यात अपराधी चिराग भरवाड़ का पुलिस ने निकाला जुलूस

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर में कुख्यात चिराग भरवाड़ का पुलिस ने जुलूस निकाला सूरत शहर के वराछा क्षेत्र में कुख्यात आरोपी चिराग भरवाड़…

    Leave a Reply