गुजरात प्रदेश सुरत शहर में साउथ गुजरात टेक्सटाइल प्रॉसेसर एसोसिएशन ( S G T P A) द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन लिया गया निर्णय

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सूरत शहर में South Gujarat Textile Processors Association (SGTPA) द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रमुख उद्योगपति जीतु भाई वखारिया सहित कई उद्यमी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान यह सामने आया कि सी-रूट अधिकांशतः बंद होने के कारण कोयले का स्टॉक अत्यंत कम रह गया है। जीतु भाई वखारिया के अनुसार वर्तमान में पर्याप्त कोयला उपलब्ध नहीं है और जो उपलब्ध है, उसके भी जल्द समाप्त होने की संभावना है।

बताया गया कि यह कोयला मुख्य रूप से इंडोनेशिया से आयात किया जाता है, जिससे सप्लाई पर सीधा असर पड़ा है। साथ ही, मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध जैसी वैश्विक परिस्थितियों के कारण सप्लाई चेन पर भी प्रभाव पड़ा है।

सूरत शहर में लगभग 400 टेक्सटाइल प्रोसेसिंग मिलें संचालित हो रही हैं, जिससे इस स्थिति का व्यापक असर देखने को मिल सकता है। उद्योगों में विभिन्न प्रकार के लगभग 100 रंग और 100 प्रकार के केमिकल्स का उपयोग होता है, जिसके चलते उत्पादन प्रक्रिया के और अधिक प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

पानी, कोयला और बिजली जैसी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है कि अब टेक्सटाइल प्रोसेसिंग यूनिट्स सप्ताह में 2 दिन बंद रहेंगी।

हालांकि, सभी मिलें एक साथ बंद नहीं रहेंगी, बल्कि अलग-अलग दिनों में वैकल्पिक रूप से 2 दिन तक यूनिट्स बंद रखी जाएंगी।

यदि वर्तमान स्थिति बनी रहती है, तो आगे और कड़े निर्णय भी लिए जा सकते हैं। यह निर्णय उद्योगों को मौजूदा संकट से बाहर निकालने के उद्देश्य से लिया गया है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात के गृह मंत्री श्री हर्ष भाई संघवी जी को सनातनी सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर के समाज सेवी एवम् सनातनी श्री अतुल दवे ने गृह राज्य मंत्री श्री हर्ष भाई संघवी जी को लिखा…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के वराछा विस्तार के कुख्यात अपराधी चिराग भरवाड़ का पुलिस ने निकाला जुलूस

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर में कुख्यात चिराग भरवाड़ का पुलिस ने जुलूस निकाला सूरत शहर के वराछा क्षेत्र में कुख्यात आरोपी चिराग भरवाड़…

    Leave a Reply