गुजरात प्रदेश सुरत शहर के उधना विस्तार में स्थित श्री सांस्कृतिक रक्षा समिति द्वारा संचालित श्री माधव गौशाला द्वारा आयोजित श्री राम नवमी के पावन पर्व पर भव्य शोभा यात्रा बड़ी धूम धाम से निकाली गई

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

सांस्कृतिक रक्षा समिति द्वारा श्री रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के उधना विस्तार स्थित श्री

सांस्कृतिक रक्षा समिति संचालित श्री माधव गौशाला द्वारा श्री रामनवमी के पावन अवसर पर उधना क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जो भक्ति, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम बन गया। इस पावन अवसर पर हजारों की संख्या में रामभक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरा क्षेत्र “जय श्री राम” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

संस्था के अध्यक्ष आशिष सूर्यवंशी ने बताया कि इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण विशाल नंदी महाराज पर विराजमान भगवान शिवजी की भव्य सवारी रही, जो सूरत शहर में पहली बार देखने को मिली और श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी।

शोभायात्रा में वनवासी श्री रामजी की झांकी, श्री राम दरबार, बाल गोरक्षक छत्रपति शिवाजी महाराज, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप तथा अहिल्याबाई होलकर की जीवंत झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। साथ ही साधु-संतों की पावन उपस्थिति ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान की।

शोभायात्रा के मार्ग में गौ-रक्षा हेतु हवन-यज्ञ का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आहुति अर्पित की और धर्म लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर स्थानीय राजनीतिक एवं सामाजिक अग्रणी व्यक्तित्व भी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ गई। संपूर्ण आयोजन अत्यंत अनुशासित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसके लिए आयोजकों को सर्वत्र सराहना मिल रही है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश वडोदरा शहर नाबालिक लड़के ने अपनी ही मां के प्रेम प्रसंग को किया उजागर

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश वडोदरा शहर में नाबालिग बेटे ने मां के कथित प्रेम संबंध का किया खुलासा, मारपीट और धमकी का आरोपगुजरात प्रदेश वडोदरा…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर कांग्रेस में खुल कर सामने आया जुथवाद एक ही दिन समांतर मीटिंग का दो जगहों पर कार्यक्रम

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत शहर कांग्रेस में अंदरूनी विवाद फिर आया सामने, समानांतर कार्यक्रमों से बढ़ी राजनीतिक हलचल गुजरात प्रदेश सूरत। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सूरत…

    Leave a Reply