संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा कॉलेज के इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी संकाय (FET) में दो दिवसीय वार्षिक तकनीकीमहोत्सव ‘प्रज्वलन 2026’ का आज अत्यंत भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतिष्ठित तकनीकी महाकुंभ में आगरा मंडल के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए सैकड़ों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मकता, नवाचार एवं तकनीकी दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी श्री नीरज गुप्ता, विशिष्ट अतिथि प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. अरुणोदय वाजपेई तथा प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम द्वारा विधिवत दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। उद्घाटन सत्र को गरिमामयी बनाते हुए संचालन समिति के समन्वयक डॉ. यादवेंद्र शर्मा ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी अतिथियों का हृदय से अभिनंदन किया तथा महोत्सव की प्रासंगिकता और उद्देश्य पर सारगर्भित प्रकाश डाला।

समारोह के दौरान डॉ. अनुज कुमार पाराशर (सहायक प्रोफेसर, CSE) ने ‘प्रज्वलन 2026’ की विस्तृत एवं सुव्यवस्थित रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने अवगत कराया कि इस द्वि-दिवसीय आयोजन में कुल 17 तकनीकी एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं—जैसे रोबो रेस, कोडिंग कार्निवल एवं स्टार्ट-अप हीस्ट—का आयोजन किया जा रहा है, जो विद्यार्थियों को समकालीन तकनीकी परिदृश्य से जोड़ते हुए उनके नवाचार कौशल को विकसित करने का सशक्त मंच प्रदान करती हैं।
प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि “प्रज्वलन हमारे विद्यार्थियों के नवाचार, कल्पनाशीलता और सपनों की उड़ान का प्रतीक है।”
उन्होंने इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए समस्त आयोजन समिति की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

मुख्य अतिथि श्री नीरज गुप्ता ने अपने प्रेरक संबोधन में युवाओं को तकनीकी प्रगति के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्वों से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि तकनीक तभी सार्थक है जब वह समाज के विकास में सहायक बने।
प्राचार्य जी के निर्देशन में गठित विभिन्न समितियों के समन्वित एवं सुव्यवस्थित प्रयासों से कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक संचालित हुआ। समन्वय समिति के डॉ. भूपेंद्र चिकारा के मार्गदर्शन में प्रतियोगिताओं का कुशल संचालन सुनिश्चित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. आर. के. शर्मा, डॉ. अमित रावत, ई. आनंद कुमार, ई. पुष्कर दीक्षित, ई. उद्धव द्विवेदी, डॉ. धीरेन्द्र अग्रवाल, डॉ. गुंजन अग्रवाल, अतुल पाराशर सहित महाविद्यालय के समस्त वरिष्ठ प्राध्यापकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
छात्र समन्वयकों—नंदिनी, प्रबल, संदीप, आयुष, यश, मोहित, आदित्य दीक्षित, पूजा भारद्वाज, साक्षी, क्रिश, राज एवं भूमिका—की टीम ने तकनीकी सत्रों एवं प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में उल्लेखनीय एवं सराहनीय योगदान दिया।

उद्घाटन सत्र के समापन पर ई. आनंद कुमार ने प्रभावी धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथियों, प्राचार्य महोदय, मीडिया प्रतिनिधियों एवं आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सुचारु एवं प्रभावशाली संचालन प्रथम वर्ष की छात्रा ओजस्वी द्वारा किया गया।
महोत्सव के दूसरे दिन, 29 मार्च को रोबो वॉर (Robo War) एवं मॉडल प्रदर्शनी जैसे रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक आयोजनों के पश्चात प्राचार्य जी की गरिमामयी उपस्थिति में विजेताओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel



