गुजरात प्रदेश सूरत शहर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने केमिकल एंड फार्मा एक्सपो २०२६ का कर्टन रेजर समारोह आयोजित

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

केमिकल एंड फार्मा एक्सपो 2026 का कर्टन रेजर समारोह आयोजित

गुजरात प्रदेश सूरत शहर के साउथ गुजरात चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री तथा बेसिक केमिकल्स, कॉस्मेटिक्स एंड डाइज एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (CHEMEXCIL) द्वारा संयुक्त रूप से ‘केमिकल एंड फार्मा एक्सपो 2026’ के कर्टन रेजर समारोह का आयोजन गुरुवार, 26 मार्च 2026 को शाम 4:00 बजे अमोरे, उमरा रोड, सूरत में किया गया।

समारोह में उपस्थित चेंबर के सदस्यों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। चेंबर के ग्रुप चेयरमैन श्री कमलेश गजेऱा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री निखिल मद्रासी ने बताया कि चेंबर उद्योग और व्यापार के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा विभिन्न प्रदर्शनियों, सेमिनार और नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से उद्योगों को नए अवसर उपलब्ध कराता है। केमिकल एंड फार्मा एक्सपो तथा वेब एक्सपो सूरत सहित पूरे दक्षिण गुजरात के उद्योगकारों, रोजगार और इनोवेशन को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

चेंबर के उपाध्यक्ष श्री अशोक जिरावाला ने कहा कि केमिकल और फार्मास्यूटिकल उद्योग सस्टेनेबिलिटी, प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग और वैश्विक प्रतिस्पर्धा की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में यह एक्सपो व्यापारियों को नई तकनीकों की जानकारी, व्यापारिक नेटवर्क बढ़ाने और नए बाजार खोजने का सशक्त मंच प्रदान करेगा।

चेंबर के ग्रुप चेयरमैन श्री राकेश जैन ने ‘केमिकल एंड फार्मा एक्सपो 2026’ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह एक्सपो 15 से 17 मई 2026 के दौरान सरसाना स्थित सूरत इंटरनेशनल एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। यह एक्सपो केमिकल और फार्मास्यूटिकल उद्योग के लिए नए व्यावसायिक अवसर पैदा करेगा और उद्योगकारों को एक-दूसरे से जोड़ने का कार्य करेगा।

इस अवसर पर चेंबर के तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष श्री विजय मेवावाला, मानद मंत्री श्री बृजेश जरीवाला, मानद खजांची सीए मितेश मोदी, ऑल एक्सपो डिवीजन चेयरमैन श्री किरण ठक्कर तथा CHEMEXCIL के पदाधिकारियों एवं समिति सदस्यों की उपस्थिति में ‘केमिकल एंड फार्मा एक्सपो 2026’ का कर्टन रेजर विधिवत लॉन्च किया गया।

अंत में बताया गया कि ‘केमिकल एंड फार्मा एक्सपो 2026’ के माध्यम से केमिकल और फार्मास्यूटिकल उद्योगों के लिए एक डायनेमिक बिजनेस प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा, जिससे मैन्युफैक्चरर्स, टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर्स, रिसर्चर्स और उद्योग से जुड़े सभी हितधारकों को एक मंच पर आने का अवसर मिलेगा। इससे उद्योग में नई संभावनाएं उत्पन्न होंगी तथा स्थानीय से राष्ट्रीय स्तर तक व्यापार विस्तार में सहायता मिलेगी।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात के गृह मंत्री श्री हर्ष भाई संघवी जी को सनातनी सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर के समाज सेवी एवम् सनातनी श्री अतुल दवे ने गृह राज्य मंत्री श्री हर्ष भाई संघवी जी को लिखा…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के वराछा विस्तार के कुख्यात अपराधी चिराग भरवाड़ का पुलिस ने निकाला जुलूस

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर में कुख्यात चिराग भरवाड़ का पुलिस ने जुलूस निकाला सूरत शहर के वराछा क्षेत्र में कुख्यात आरोपी चिराग भरवाड़…

    Leave a Reply