रोज़गार और सामाजिक न्याय के लिए सड़कों पर उतरी आप – ब्रज प्रांत में 3 से 9 अप्रैल तक पदयात्रा

संवादाता अर्जुन रौतेला आगरा। ब्रज प्रांत कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश में “रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा का चौथा चरण 3 अप्रैल से 9 अप्रैल तक आगरा से हाथरस होते हुए मथुरा तक आयोजित होगा।


ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. हृदेश चौधरी ने बताया कि 3 अप्रैल को सुबह 10 बजे संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पार्क में शहीदों को नमन एवं माल्यार्पण करके 12 बजे किदवई पार्क में विशाल जनसभा को संबोधित कर पदयात्रा का शुभारंभ करेंगे। यह यात्रा सेंट जॉन्स चौराहे से होते हुए वाटर वर्क्स, रामबाग, खंदौली, सादाबाद, हाथरस, बलदेव, गोकुल, महावन होते हुए 9 अप्रैल को मथुरा पहुंचेगी, जहां श्री कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन के बाद इस्लामिया इंटर कॉलेज में विशाल जनसभा के साथ समापन होगा।
प्रदेश प्रवक्ता प्रशांत यादव ने कहा कि यह पदयात्रा युवाओं को रोजगार दिलाने और शोषित-वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए एक मजबूत जनआंदोलन है।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा इस पदयात्रा में ब्रज प्रांत से हजारों युवाओं का समर्थन मिलेगा साथ ही ये पदयात्रा युवाओं की आवाज को मुखर करेगी।
इस दौरान रमजान अब्बास, यतीनंदन आर्य, चंद्रावती नरवार, संजीवन स्वामी, ताजुद्दीन खान, शानू कुरैशी, आसिफ़ नवाब, ललित साहनी, इंद्र कुमार, शैलेंद्र गायत्री आदि मौजूद रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात के गृह मंत्री श्री हर्ष भाई संघवी जी को सनातनी सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर के समाज सेवी एवम् सनातनी श्री अतुल दवे ने गृह राज्य मंत्री श्री हर्ष भाई संघवी जी को लिखा…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के वराछा विस्तार के कुख्यात अपराधी चिराग भरवाड़ का पुलिस ने निकाला जुलूस

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर में कुख्यात चिराग भरवाड़ का पुलिस ने जुलूस निकाला सूरत शहर के वराछा क्षेत्र में कुख्यात आरोपी चिराग भरवाड़…

    Leave a Reply