गुजरात प्रदेश सुरत शहर के सलाबत पुरा विस्तार में स्थित ज्योतेंद्र दवे कन्या पाठशाला क्रमांक 65 में आयोजित हुआ ईद मिलन कार्यक्रम बड़ी संख्या में पहुंचे बच्चे और अभिभावक

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के

सलाबतपुरा स्थित स्कूल में ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन

विस्तार के नगर प्राथमिक शिक्षा समिति संचालित स्कूल ज्योतिंद्र दवे कन्या शाला क्रमांक 65, सलाबतपुरा में ईद मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व कॉर्पोरेटर एवं पूर्व नगर प्राथमिक शिक्षा समिति सदस्य श्री असद कल्याणी, एडवोकेट श्री राजू मलिक, सामाजिक अग्रणी श्री सैय्यद कलीमुल्ला बापू, श्री खान मास्टर तथा श्री गुलाम हुसैन लोखात उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं एवं अभिभावकों ने भाग लिया।

उपस्थित अतिथियों ने छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया तथा अभिभावकों को भी बेटियों की शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया। साथ ही नगर प्राथमिक शिक्षा समिति की स्कूलों में प्रदान की जा रही शिक्षा एवं शिक्षकों की गुणवत्ता को सराहा गया और अभिभावकों को इसके प्रति प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य श्री नासीरभाई, उपाचार्य श्रीमती तथा सभी शिक्षिका बहनों ने विशेष परिश्रम किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को काजू-बादाम तथा सेवइयों वाला दूध (शीर खुर्मा) परोसकर ईद मिलन की खुशियां साझा की गईं

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    साहित्य साधिका सम्मान से अलंकृत हुईं कवयित्री रेनू उपाध्याय, डॉ. मंजू यादव ‘मृदुल’ को सुधी शिक्षक सम्मान

    अर्जुन रौतेला आगरा। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में साहित्य साधिका समिति, आगरा की ओर से सेठ पदमचंद जैन प्रबंध संस्थान, खंदारी के वातानुकूलित सभागार में भव्य साहित्य साधिका सम्मान समारोह…

    प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी पर गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे

    अर्जुन रौतेला आगरा। दयालबाग स्थित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में सोमवार को गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर गणपति बप्पा के…

    Leave a Reply