गुजरात प्रदेश चुनाव आयोग ने जारी किया महा नगर पालिका/ नगर पालिका और जिला पंचायत तालुका पंचायत का परिपत्र

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश चुनाव आयोग द्वारा जारी परिपत्र

गांधीनगर, 01 अप्रैल 2026

गुजरात राज्य चुनाव आयोग द्वारा राज्य की 15 महानगरपालिकाओं, 48 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों तथा लगभग 250 तालुका पंचायतों के सामान्य चुनाव एवं 11 नगरपालिकाओं की रिक्त सीटों के उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही संबंधित सभी क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

राज्य चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूर्णतः स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराई जाएगी। आयोग ने मतदाताओं से अपने मताधिकार का अधिकतम उपयोग करने की अपील की है, ताकि लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

घोषित कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव की अधिसूचना 05 अप्रैल 2026 को जारी होगी, जबकि नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 13 अप्रैल को तथा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 रहेगी। मतदान 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। आवश्यक होने पर पुनः मतदान 27 अप्रैल को कराया जाएगा। मतगणना 28 अप्रैल 2026 को होगी तथा पूरी चुनाव प्रक्रिया 30 अप्रैल 2026 तक पूर्ण कर ली जाएगी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी उम्मीदवारों को नामांकन के साथ अपने आपराधिक प्रकरण, शैक्षणिक योग्यता एवं संपत्ति का विवरण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। मतदान के समय मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र (EPIC) या आयोग द्वारा मान्य अन्य पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।

चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के माध्यम से कराए जाएंगे तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

आयोग ने सभी राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों एवं शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं तथा सरकारी संसाधनों के किसी भी प्रकार के दुरुपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

राज्य चुनाव आयोग ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से अपील की है कि इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक मतदाता जागरूक होकर चुनाव प्रक्रिया में भाग लें।

अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://sec.gujarat.gov.in/ पर संपर्क किया जा सकता है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात के गृह मंत्री श्री हर्ष भाई संघवी जी को सनातनी सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर के समाज सेवी एवम् सनातनी श्री अतुल दवे ने गृह राज्य मंत्री श्री हर्ष भाई संघवी जी को लिखा…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के वराछा विस्तार के कुख्यात अपराधी चिराग भरवाड़ का पुलिस ने निकाला जुलूस

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर में कुख्यात चिराग भरवाड़ का पुलिस ने जुलूस निकाला सूरत शहर के वराछा क्षेत्र में कुख्यात आरोपी चिराग भरवाड़…

    Leave a Reply