सूरत में भगवान श्री बाला जी के जन्मदिन पर गूंजा सुन्दर कांड पाठ, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
सूरत। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री बाला जी के जन्मदिन के पर्व सूरत शहर में श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भगवान श्री बाला जी के जन्मदिन के अवसर पर पुलिस कॉलोनी गणेश नगर पांडेसरा, सूरत में सुन्दर कांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए और पूरे परिसर में भजन-कीर्तन एवं सुन्दर कांड के पाठ से आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
जिस में भजन गायक श्री जय सिया राम शुक्ल ओर उनके पूरे गायक मंडली
मंदिर के पुजारी श्री श्याम शंकर मिश्रा
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजय सिंह(अध्यक्ष), प्रशांत शुक्ल,निखिल शुक्ल, अम्बरीष सिंह ,सहित क्षेत्रीय भक्तगण उपस्थित रहे। सभी ने भगवान भगवान श्री बाला जी के आराधना कर क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
सुन्दर कांड पाठ के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया और श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ प्राप्त किया।
रिपोर्ट: प्रशांत शुक्ला, सूरत
7509655674

Updated Video




Subscribe to my channel






