अर्जुन रौतेला आगरा। आज आगरा में न्यास परिवार की गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत आगरा महानगर की अध्यक्ष डॉ. शालिनी वर्मा ने किया यहां केन्द्रीय अध्यक्ष आचार्य सुजीत कुंतन ने पंचकोश के माध्यम से मनुष्य अपने जीवन में किस प्रकार सकारात्मक परिवर्तन कर स्वस्थ, खुशहाल और समृद्धि को प्राप्त कर सकता है ये जानकारी साक्षा की तथा न्यास के बारे में सभी को जानकारी दी।

विशिष्ट अतिथि आगरा की प्रतिष्ठित समाजसेवी और न्यास की पूर्व अध्यक्ष डॉ. मंजू गुप्ता ने आनंदमय कोश की विशेषताएं और उसके विकास के बारे में बहुत महत्वपूर्ण ज्ञानवर्धक जानकारी सभी को दी।
साहित्यकार अनीता गौतम और डॉ मनोरमा बघेल ने बहुत सुंदर कविता प्रस्तुत कीं। यहां शशी सिंह, मीना गुप्ता, संगीता जैन, गरिमा शर्मा, भारती वर्मा, अभीश्री, यश आदि उपस्थित रहे।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel





