गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सूरत शहर के अमरोली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई थी फरियादी राजेश भाई रमेशभाई वर्मा (निवासी: कतारगाम, सूरत) की 4 वर्षीय पुत्री नीतू उर्फ धनु, दिनांक 02/04/2026 को शाम लगभग 5:00 बजे से लापता हो गई थी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची को एक अज्ञात व्यक्ति अपने साथ ले गया है। उस व्यक्ति के साथ 7 से 8 वर्ष आयु के दो अन्य बच्चे भी थे। इस संबंध में अमरोली पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 137(2) के तहत FIR क्रमांक 112100426 0763/2026 दर्ज कार्यवाही करते हुए
सूरत पुलिस की तत्परता से अपहृत 4 वर्षीय बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया
नागरिकों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का एक सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करते हुए, अमरोली (सूरत) से अपहृत 4 वर्षीय बच्चे को सूरत पुलिस एवं संपूर्ण पुलिस तंत्र के अथक प्रयासों से कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया
इस कार्रवाई के दौरान सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच से लेकर तकनीकी निगरानी सक्रिय करने तक, 32 से अधिक ट्रेनों और 80 से अधिक रेलवे स्टेशनों की जांच की गई। साथ ही गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान राज्यों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई की गई, जो पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण है।
क्राइम ब्रांच, आरपीएफ, जीआरपी, रेलवे स्टाफ तथा 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों के बीच बेहतरीन तालमेल के चलते आरोपी को अहमदाबाद में पकड़ लिया गया और बच्चे को सुरक्षित वापस लाया गया।
यह सफल अभियान दर्शाता है कि जब बात नागरिकों की सुरक्षा की हो, तो कोई दूरी अधिक नहीं होती और कोई प्रयास छोटा नहीं होता
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel



