भारतीय संस्कृति की बिखरेगी इंद्रधनुषी छटा, सनातन मूल्यों के साथ बड़े-बुजुर्गों के मान-सम्मान का देंगे संदेश, आमंत्रण पत्र किया जारी

अर्जुन रौतेला आगरा। वृद्धों का मान, हमारा अभिमान। यही अनुभव निधि की पहचान.. इस मूल भावना के साथ हाथरस रोड पर उजरई में विगत पाँच वर्षों से भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को सहेजते हुए वृद्ध जनों के साथ समाज व राष्ट्र की अनूठी सेवा कर रहे अनुभव निधि आश्रम का पंचम वार्षिकोत्सव 12 अप्रैल, रविवार को शाम 4:00 बजे से आश्रम परिसर में धूमधाम से मनाया जाएगा।


गुरुवार शाम कमला नगर स्थित टेंपटेशन रेस्टोरेंट में समारोह की जानकारी देते हुए आयोजकों द्वारा समारोह का आमंत्रण पत्र विमोचन करके जारी किया गया।
इस अवसर पर अनुभव निधि आश्रम के अध्यक्ष विजय खन्ना (रोम संस) ने बताया कि वार्षिक उत्सव में अन्नपूर्णा महिला समिति और सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर के छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एक ओर भारतीय संस्कृति की इंद्रधनुषी छटा बिखरेगी, वहीं दूसरी ओर सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते हुए सनातन मूल्यों और बड़े-बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना जाग्रत करने वाले संदेश दिए जाएंगे।
महासचिव सीए गोविंद प्रसाद अग्रवाल पत्रकारों को अनुभव निधि आश्रम के विजन और मिशन के बारे में बताते हुए भावुक हो गए, उनका गला रुँध गया। उन्होंने कहा कि आज माता-पिता और बड़े बुजुर्गों को सबसे ज्यादा हमारे समय की आवश्यकता है। वे अकेलेपन की त्रासदी झेल रहे हैं। उन्होंने समाजसेवियों और पत्रकारों का आह्वान करते हुए कहा कि किसी की जिंदगी में फर्क डालिए। किसी बुजुर्ग का एकाकीपन दूर करना हो तो अनुभव निधि आश्रम में भेज दीजिए। हमें उनकी सेवा करने का अवसर दीजिए।


उपाध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर्स) ने बताया कि पंचम वार्षिक उत्सव में आगरा के प्रमुख समाजसेवी सहभागिता करेंगे। विधायक धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि रहेंगे। दैनिक जागरण के संपादक अवधेश माहेश्वरी, आईनेक्स्ट अखबार के संपादक अखिल दीक्षित और ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की गरिमा बढ़ाएंगे।
कोषाध्यक्ष विनय सिंघल ने बताया कि समारोह के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के निदान व उनके कल्याण के संबंध में भी समाजसेवियों द्वारा विचार विमर्श किया जाएगा।
अनुभव निधि आश्रम के संस्थापक सदस्य पूर्व पार्षद ताराचंद मित्तल ‘तोती भाई’, सीए एसके अग्रवाल, संतोष गुप्ता (नवोदय गैस), प्रमोद सिंघल, रंगेश त्यागी, राकेश अग्रवाल (आकांक्षा जल सेवा), योगेंद्र सिंघल, श्रीमती आशा खन्ना, रेखा अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, अंजू सिंघल, मीनाक्षी अग्रवाल, निर्मल गुप्ता, सीमा अग्रवाल, रीता जैन, हरीश शर्मा ‘गुड्डू भाई’ और गोपाल गुप्ता भी इस दौरान मौजूद रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    प्रिल्यूड में पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    अर्जुन रौतेला आगरा। रोशनी डॉ. आर.एस. सोढ़ी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में पर्यावरण जागरूकता व्याख्यान एवं बालिका…

    मजबूत हड्डियां, सुरक्षित सड़कें और स्वस्थ कार्यशैली का संदेश

    अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी के माहव्यापी जनस्वास्थ्य अभियान ‘आगरा मूव्स बेटर-2026’ के तहत मंगलवार को शहर में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में 16…

    Leave a Reply