महामना मालवीय मिशन का 48वां स्थापना दिवस आगरा में गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न

संवाददाता अर्जुन रौतेला। महामना मालवीय मिशन के 48वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आगरा संभाग द्वारा समृद्ध सागर अपार्टमेंट, न्यू आगरा में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 बुद्धिजीवियों, कवियों, अधिवक्ताओं, कुलपतियों एवं विभिन्न संस्थानों के निदेशकों सहित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन महामना मालवीय मिशन, आगरा संभाग के महासचिव राकेश चंद्र शुक्ला ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय हिंदी संस्थान की पूर्व निदेशिका प्रो॰ बीना शर्मा जी रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो-वाईस चांसलर प्रो॰ वेद प्रकाश त्रिपाठी जी ने की।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने पंडित मदन मोहन मालवीय जी के आदर्शों—शिक्षा, राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक जागरण एवं सामाजिक समरसता—को आत्मसात करने तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का दृढ़ संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष ने अपने उद्बोधनों में महामना मालवीय मिशन की वैचारिक भूमिका, वांग्मय परियोजना तथा राष्ट्र निर्माण में इसके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मिशन केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक सशक्त वैचारिक आंदोलन है, जो समाज के हर वर्ग तक सकारात्मक परिवर्तन का संदेश पहुँचा रहा है।

आगरा संभाग के महासचिव राकेश चंद्र शुक्ला ने भविष्य में और अधिक प्रभावी एवं भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की योजना पर प्रकाश डाला। अंत में धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष प्रो॰ वी.के. सिंह जी द्वारा प्रस्तुत किया गया।

आगरा संभाग के उपाध्यक्ष प्रभाकर शर्मा (IRS), प्रो॰ नीलम यादव, आरती शर्मा, नरेंद्र शर्मा, उमा शंकर मिश्रा, अनिल सान्याल, प्रो॰ शिव कुमार सिंह, प्रो॰ सुभदा पाण्डेय, डॉ. अमिता त्रिपाठी, राजेन्द्र मिलन, डॉ॰ असीमानंद, आचार्य उमाशंकर, रामेंद्र शर्मा, प्रो॰ एस.एन. शर्मा, श्रुति सिन्हा, अमित लवानिया, ईशान देव, एडवोकेट संजय कुमार, चतुर्भुज तिवारी, ऋतु गोयल, प्रो॰ पी.एन. अस्थाना, मुकेश जादौन, के.एम. लाल, प्रो॰ पूर्णिमा जैन, प्रेम चावला एवं प्रो॰ प्रमिला चावला जी सहित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों के योगदान की विशेष रूप से सराहना की गई।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ और उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने इसे अत्यंत प्रेरणादायी एवं सार्थक बताया।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात के गृह मंत्री श्री हर्ष भाई संघवी जी को सनातनी सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर के समाज सेवी एवम् सनातनी श्री अतुल दवे ने गृह राज्य मंत्री श्री हर्ष भाई संघवी जी को लिखा…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के वराछा विस्तार के कुख्यात अपराधी चिराग भरवाड़ का पुलिस ने निकाला जुलूस

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर में कुख्यात चिराग भरवाड़ का पुलिस ने जुलूस निकाला सूरत शहर के वराछा क्षेत्र में कुख्यात आरोपी चिराग भरवाड़…

    Leave a Reply