गुजरात प्रदेश सुरत जिला पुलिस द्वारा शराब माफियाओं पर नकेल कसते हुए जिले के दास्तान गांव में छापा मारकर लाखों रुपए कीमत की शराब जप्त कर

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सूरत जिला ग्रामीण पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दस्तान गांव स्थित श्री विनायक विला सोसायटी के एक मकान पर छापा मारकर लगभग ₹2.56 लाख कीमत की विदेशी शराब जब्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त मकान में बड़े पैमाने पर विदेशी शराब का जखीरा छुपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब की बोतलें तथा टिन बीयर बरामद हुईं, जिनकी कुल संख्या 1152 बताई जा रही है और कुल कीमत ₹2,56,800 आंकी गई है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व पलसाणा पुलिस स्टेशन के पीआई बी.डी. गिलोरिया ने अपनी टीम के साथ किया। यह पूरी कार्रवाई सूरत ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्री राजेश गढ़िया के मार्गदर्शन में तथा उच्च अधिकारियों के निर्देशन में की गई।

पुलिस ने इस मामले में गुजरात निषेध अधिनियम की धारा 65(ई), 81 और 116(बी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही शराब मंगाने और सप्लाई करने वाले आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

सूरत ग्रामीण पुलिस की इस सतर्कता और कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    कमला नगर में 17 नवंबर से नौ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान, भव्य रथयात्रा से होगा शुभारंभ

    अर्जुन रौतेला आगरा। अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर पीएनसी परिवार, आगरा के तत्वावधान में मुनिश्री समत्वसागर जी महाराज एवं संघ के मंगल सान्निध्य में 17 से 25 नवंबर तक…

    आगरा में 8वें ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य आगाज़, 15 से अधिक देशों की फिल्मों की होगी निःशुल्क स्क्रीनिंग

    अर्जुन रौतेला आगरा। ताजनगरी आगरा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के रंगों से सराबोर होने जा रही है। ग्लैमर लाइव फिल्म्स एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आई.टी.एच.एम. संस्थान के…

    Leave a Reply