अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खड़गे द्वारा केरल में गुजरातियों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में सुरत शहर भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुजरात की जनता के अपमान के विरोध में मौन धरना आयोजित

सूरत महानगर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर अध्यक्ष श्री परेश भाई पटेल के नेतृत्व में गुजरात की जनता के अपमान के विरोध में मौन धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केरल में दिए गए एक बयान के संदर्भ में कांग्रेस अध्यक्ष श्री खड़गे द्वारा गुजरातियों के प्रति आपत्तिजनक एवं अपमानजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया गया है। इस बयान से गुजरात की जनता की भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात ने देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है, और इस प्रकार के बयान गुजरात की अस्मिता का अपमान हैं, जिन्हें किसी भी परिस्थिति में सहन नहीं किया जाएगा।

इस विरोध कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें राज्य एवं शहर स्तर के अनेक प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे।

भाजपा सूरत महानगर द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि भविष्य में भी यदि गुजरात की जनता या प्रदेश की गरिमा के खिलाफ कोई टिप्पणी की जाती है, तो पार्टी इसी तरह लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराएगी।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    महामना मालवीय मिशन का 48वां स्थापना दिवस आगरा में गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न

    संवाददाता अर्जुन रौतेला। महामना मालवीय मिशन के 48वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आगरा संभाग द्वारा समृद्ध सागर अपार्टमेंट, न्यू आगरा में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।…

    भारतीय संस्कृति की बिखरेगी इंद्रधनुषी छटा, सनातन मूल्यों के साथ बड़े-बुजुर्गों के मान-सम्मान का देंगे संदेश, आमंत्रण पत्र किया जारी

    अर्जुन रौतेला आगरा। वृद्धों का मान, हमारा अभिमान। यही अनुभव निधि की पहचान.. इस मूल भावना के साथ हाथरस रोड पर उजरई में विगत पाँच वर्षों से भारतीय संस्कृति और…

    Leave a Reply