जैव प्रौद्योगिकी विभाग का वार्षिकोत्सव ‘बायोएक्सीलरेट’ हर्षोल्लास के साथ संपन्न

अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा कॉलेज के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव ‘बायोएक्सीलरेट’ का समापन बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ हुआ। इस अवसर पर बी.एससी. जैव प्रौद्योगिकी के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बाँध दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी. के. गौतम ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। अतिथियों का स्वागत विभागाध्यक्ष डॉ. संध्या अग्रवाल तथा विभागीय शिक्षकों डॉ. ए. के. उपाध्याय, डॉ. नीता रानी, डॉ. दिव्या अग्रवाल, डॉ. प्रशांत पचौरी एवं डॉ. यशस्विता चौहान ने किया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। कामिनी शर्मा को ‘सर्वश्रेष्ठ छात्रा’, सलोनी रावत को ‘सबसे आज्ञाकारी छात्रा’, दीक्षा भारद्वाज को ‘सर्वाधिक सक्रिय छात्रा’, श्रद्धा सक्सेना को ‘सर्वाधिक अध्ययनशील छात्रा’ तथा वैष्णवी भदौरिया को ‘सर्वश्रेष्ठ व्यवस्थापन करने वाली छात्रा’ के पुरस्कार प्रदान किए गए।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत मिष्टी द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई। तत्पश्चात अंजलि, ज्योति, कनिष्का, पूजा, नमन, प्रदीप, कुशाल, शौर्य, रूबी, प्रिया, रितु, ग्रेसी, प्रसून, हर्ष एवं सूरज सहित अन्य विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम का संचालन वासु अग्रवाल और कशिश गर्ग ने किया। इस अवसर पर डॉ. नीता रानी द्वारा प्रस्तुत विदाई गीत ने सभी को भावुक कर दिया।

समारोह में ‘श्री विदाई सम्मान’ यश अग्रवाल को तथा ‘कुमारी विदाई सम्मान’ खुशी को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. पी. बी. झा, मुख्य प्रानुशासक डॉ. वी. के. सिंह, डॉ. संध्या यादव, डॉ. रचना सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह, प्रो. अमित अग्रवाल, डॉ. के. पी. तिवारी, डॉ. सत्यदेव शर्मा, डॉ. आनंद प्रताप, डॉ. अविनाश जैन एवं डॉ. केशव सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    एमएलसी आगरा खंड स्नातक चुनाव में स्ववित्तपोषित कॉलेज एसोसिएशन ने अंबरीश पाल सिंह को दिया पूर्ण समर्थन 

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। डॉ० भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के स्ववित्तपोषित कॉलेज एसोसिएशन ने आगामी उत्तर प्रदेश विधान परिषद स्नातक आगरा खंड चुनाव के लिए अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी…

    ई – कॉमर्स की अराजकता और साइबर ठगी पर सख्त नियंत्रण के साथ सख्त क़ानून बनाने की मांग करते हुए सी ए आई टी के अध्यक्ष श्री चम्पा लाल बोधरा

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट *ई-कॉमर्स की अराजकता और साइबर ठगी पर सख्त नियंत्रण की मांग* ऑनलाइन विक्रेताओं के लिए GST आधारित “CIB स्कोर” तुरंत लागू किया जाए…

    Leave a Reply