गुजरात प्रदेश सुरत शहर में मोटा वराछा विस्तार से गंभीर मामला सामने आया है जिसमें फिल्म इंड्रस्टी से जुड़े युवक ने १३ साल तक मॉडल का शोषण किया पूरे परिवार पर फरियाद

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सूरत शहर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक व्यक्ति द्वारा मॉडल युवती का 13 वर्षों तक शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के अठवा क्षेत्र में रहने वाली एक युवती, जो मॉडलिंग का कार्य करती है, अपने एक मित्र के माध्यम से बड़े वराछा क्षेत्र में रहने वाले संजय कुमार घनश्यामभाई भिगराडिया (निवासी: प्रिंसेस हाउस, महेंद्र रोड, तलाव के पास, मोटा वराछा) के संपर्क में आई थी। आरोपी ने स्वयं को फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा व्यक्ति बताते हुए युवती को मॉडलिंग में आगे बढ़ाने और विवाह का झांसा दिया।

आरोप है कि वर्ष 2013 से आरोपी ने युवती के साथ शहर के विभिन्न होटलों में शारीरिक शोषण किया। इस दौरान आरोपी ने युवती से उसकी आर्थिक जरूरतों का फायदा उठाते हुए कुल लगभग ₹78.40 लाख रुपये भी प्राप्त किए। बावजूद इसके, आरोपी ने उससे विवाह नहीं किया और उसे धोखे में रखा।

पीड़िता को बाद में पता चला कि आरोपी पहले से ही विवाहित है और उसने यह बात उससे छुपाई थी। इसके बाद युवती ने सूरत के वराछा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत में आरोपी के साथ-साथ उसके परिवार के सदस्यों को भी नामजद किया गया है, जिनमें उसके पिता घनश्यामभाई कंजिभाई भिगराडिया, माता काशीबेन घनश्यामभाई भिगराडिया, भाई महेशभाई घनश्यामभाई भिगराडिया तथा पत्नी नयनाबेन भिगराडिया शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की पहल, सात दिवसीय कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को मिलेगा मार्गदर्शन

    अर्जुन रौतेला आगरा। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में आगरा कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग, स्टूडेंट काउंसलिंग तथा सुसाइड प्रिवेंशन सेल की ओर से सात दिवसीय जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला…

    रविना जैन एवं नेहा जैन ने मचाई गरबा इवेंट में धूम, प्रियंका जैन और रुपाली जैन बनीं ‘गरबा क्वीन’

    अर्जुन रौतेला आगरा। नवरात्रि के पावन पर्व पर कमला नगर की महिलाओं ने भक्ति, उत्साह और उल्लास के साथ गरबा एवं डांडिया का आयोजन किया। कमला नगर स्थित होटल पार्क…

    Leave a Reply