गुजरात प्रदेश सुरत शहर के आम आदमी पार्टी के माइनारिटी विंग के महा मंत्री जफर अली सैय्यद ने गुजरात प्रदेश प्रमुख को अपना त्यागपत्र भेजा

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के आम आदमी पार्टी के प्राथमिक सदस्य पद से रिजाइन

गुजरात आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सूरत शहर माइनॉरिटी विंग के महामंत्री श्री जफरअली सैयद ने पार्टी के प्राथमिक सदस्य पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है।

श्री जफरअली सैयद ने अपने बयान में कहा कि वे लंबे समय से आम आदमी पार्टी के एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत रहे हैं। जब उनके क्षेत्र में पार्टी का प्रभाव बहुत कम था, तब से लेकर आज तक उन्होंने वार्ड नंबर 25, लिंबायत, उधना यार्ड, सूरत में लगातार मोहल्ला सभाएं आयोजित कीं, डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाया और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।

आगे उन्होंने बताया कि पार्टी के कार्यों के लिए उन्होंने दिन-रात मेहनत की और अपने निजी व्यवसाय को भी लंबे समय से किनारे रखकर पूरी तरह संगठन को समर्पित कर दिया। अपने क्षेत्र में रहकर उन्होंने जनता की समस्याओं का निराकरण किया और यथासंभव सेवा प्रदान की।

श्री सैयद ने आरोप लगाया कि हाल ही में दिल्ली की टीम द्वारा दिए गए कार्यों को उन्होंने पूरी मेहनत और प्राथमिकता के साथ पूरा किया, साथ ही उन्हें टिकट मिलने की आशा भी थी। इसके बावजूद उनके ही क्षेत्र में उन्हें टिकट से वंचित रखा गया और अन्य क्षेत्रों में रहने वाले व्यक्तियों को उनके क्षेत्र में टिकट दे दिया गया।

इस निर्णय से आहत होकर श्री जफरअली सैयद ने अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी के प्राथमिक सदस्य पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से इस विषय पर संज्ञान लेने की भी अपील की है।

इस अवसर पर उनके साथ कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल रहे, जिनमें गुलाम एच. खोखर (प्रमुख, माइनॉरिटी विंग, वार्ड 25), रफीक पटेल (सूरत शहर सहमंत्री, माइनॉरिटी विंग), समीर राज (सहमंत्री, वार्ड 25), साजिद अली सैयद (मंत्री, वार्ड 25), उमर बापल मलिक (उपप्रमुख, वार्ड 25, माइनॉरिटी विंग), फिरोज खान (सूरत शहर सहमंत्री, माइनॉरिटी विंग) सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    दिल्ली में सी ए आई टी का भव्य राष्ट्रीय महिला समिट सम्पन्न महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भयता पर विशेष जोर चार सो से अधिक महिलाओं की भागीदारी

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट *दिल्ली में कैट का भव्य राष्ट्रीय महिला समिट संपन्न, 400 से अधिक महिलाओं की भागीदारी — महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर*…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर चेंबर ऑफ कॉमर्स का कबीले तारीफ आयोजन उद्योगों को होगा फायदा

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट एस जी सी सी आई बिजनेस कनेक्ट द्वारा एआई आधारित ‘स्पीड बिजनेस नेटवर्किंग कॉन्क्लेव’ का सफल आयोजन सूरत: दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स…

    Leave a Reply