संवाददाता अर्जुन रौतेला। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, आगरा ने एक बार पुनः शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए दसवीं की बोर्ड परीक्षा 2026 में शत-प्रतिशत परिणाम अर्जित किया है। यह उपलब्धि केवल अंक नहीं, बल्कि विद्यालय प्रबंधन के असीम प्रोत्साहन, शिक्षकों की निष्ठा, अभिभावकों के विश्वास और छात्रों की तपस्या का प्रतिफल है।

विद्यालय के कुल 86 छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष दसवीं की परीक्षा दी, जिसमें से सभी 86 छात्र सफल घोषित हुए हैं। एक भी छात्र अनुत्तीर्ण नहीं हुआ, जो विद्यालय के सुनियोजित शैक्षणिक ढांचे एवं मूल्याधारित शिक्षण पद्धति का प्रमाण है।
परीक्षा परिणाम का संक्षिप्त विवरण:
– *95% एवं उससे अधिक अंक*: 03 छात्र — इन्होंने उत्कृष्टता का नया मानदंड स्थापित किया है।
– *90% से 94.9% अंक*: 17 छात्र — श्रेष्ठता का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
– *80% से 89.9% अंक*: 30 छात्र — सुदृढ़ शैक्षणिक नींव का परिणाम।
– *70% से 79.9% अंक*: 17 छात्र — सतत प्रयास का सुफल।
– *60% से 69.9% अंक*: 12 छात्र — आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संकल्प।

छात्रों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को सम्मान देते हुए विद्यालय प्रबंधन ने गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कक्षा दस के मेधावी छात्रों के लिए तीस लाख रुपए की छात्रवृत्ति की घोषणा की है। यह राशि केवल पुरस्कार नहीं बल्कि विश्वास की मुहर है। यह छात्रवृत्ति उन समस्त महत्वाकांक्षी पंखों को बल देगी, ताकि कल ये छात्र न सिर्फ अपना, बल्कि विद्यालय, शहर व देश का नाम रोशन करें।

विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने बच्चों का मनोबल में वृद्धि करते हुए कहा कि आज बच्चों ने सिद्ध कर दिया कि लक्ष्य यदि स्पष्ट हो और परिश्रम में ईमानदारी हो, तो परिणाम हमेशा गौरवान्वित करते हैं। यह 100% सफलता सिर्फ विद्यालय की नहीं बल्कि छात्रों के उज्जवल भविष्य की गारंटी है। उन्होंने आगे कहा कि जिन बच्चों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वे प्रेरणा हैं और जिनका परिणाम अपेक्षा से कम रहा, वे याद रखें कि यह मंज़िल नहीं, पड़ाव है। असली परीक्षा जीवन की है, जहाँ चरित्र, धैर्य और निरंतर सीखना सबसे बड़े अंक दिलाता है।

प्रधानाचार्या सीमा सहजपाल ने कहा कि दसवीं के शत-प्रतिशत परिणाम ने पूरे प्रिल्यूड परिवार को गौरवान्वित कर दिया है। उन्होंने बच्चों को सलाह देते हुए कहा कि जो आज शीर्ष पर हैं वे विनम्र रहें और जिनका परिणाम कम रहा, वे संकल्प लें कि गिरकर उठना ही असली सफलता है।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
डॉ. सुशील गुप्ता
Updated Video




Subscribe to my channel




