गुजरात प्रदेश राजकोट लोधिका पुलिस स्टेशन विस्तार के फार्म हाउस पर एस्टेट विजिलेंस द्वारा छापा कई पुलिस अधिकारी बर्खास्त

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश राजकोट लोथीका पुलिस थाना क्षेत्र के फार्महाउस में स्टेट विजिलेंस द्वारा छापेमारी कर करीब 11 लाख रुपये की नकदी बरामद किए जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। इस प्रकरण में जिम्मेदारी तय करते हुए रेंज आईजी नीरिप्तराय (निर्दिष्ट अधिकारी) द्वारा एक पीआई और पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जिससे पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी उमेश कानाणी समेत अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आने पर उनकी तलाश शुरू की गई थी। स्टेट विजिलेंस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह छापा मारा था। जांच के दौरान स्थानीय पुलिस की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर रेंज आईजी ने मामले की गहन जांच के आदेश दिए थे।

जांच में स्थानीय पुलिस की लापरवाही सामने आने पर लोथीका के महिला पीआई एस.एम. परमार, एएसआई गोपालभाई मोहनभाई, हेड कॉन्स्टेबल भावेशभाई जेठाभाई, हेड कॉन्स्टेबल पीयूषभाई परसोतमभाई, पुलिस कॉन्स्टेबल प्रकाशभाई तथा पुलिस कॉन्स्टेबल खोडाभाई रामजीभाई को निलंबित किया गया है।

इस कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। साथ ही लोथीका पीआई के निलंबन के बाद चार्ज पी.एस.आई. आर.एन. सर्वैया को सौंपा गया है। आगे की जांच एल सी बी के ए एस पी विजय सिंह गुर्जर द्वारा की जा रही है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    नेशनल हाईवे-30 के कुछ ढाबों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, स्थानीय लोगों ने की जांच की मांग

    भगवान की तस्वीरें आगे, पीछे क्या चल रहा कारोबार ? हाईवे के ढाबों की जांच की मांग हुई तेज त्यौंथर / विशेष प्रतिनिधि। नेशनल हाईवे 30 पर संचालित कुछ ढाबे…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर इको सेल की बड़ी कार्यवाही 2 जनों को किया गिरफ्तार

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट साझेदारी फर्म एवं विदेशी ट्रेडिंग के नाम पर ₹49.58 लाख की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार गुजरात प्रदेश सूरत शहर पुलिस की इको सेल…

    Leave a Reply