गुजरात प्रदेश वडोदरा महा नगर पालिका चुनाव के वक्त काम नहीं तो वोट नहीं के लेगे बैनर

गुजरात प्रदेश वडोदरा महा नगर पालिका के वार्ड-6 में सुविधाएं नहीं, तो वोट नहीं के बैनर लगे

गुजरात प्रदेश वडोदरा: वडोदरा महानगरपालिका की ओर से आगामी 28 फरवरी को स्थानीय स्वराज्य की चुनाव प्रक्रिया आयोजित की जानी है। ऐसे में स्थानीय नागरिक अपनी मांगों को लेकर सक्रिय हो गए हैं। शहर के वार्ड-6 क्षेत्र में नागरिकों द्वारा “काम नहीं तो वोट नहीं” के बैनर लगाकर विरोध दर्ज कराया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले पांच वर्षों से क्षेत्र में प्राथमिक सुविधाओं की गंभीर कमी बनी हुई है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

बताया जा रहा है कि वार्ड-6 के कई इलाकों में पेयजल, सफाई, सड़क और ड्रेनेज जैसी मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं हैं। इसके चलते नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों ने उनकी समस्याओं की अनदेखी की है।

नागरिकों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे।

स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के लिए यह एक गंभीर संकेत माना जा रहा है, क्योंकि चुनाव से पहले इस प्रकार का विरोध जनभावनाओं को दर्शाता है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्रिल्यूड में पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    अर्जुन रौतेला आगरा। रोशनी डॉ. आर.एस. सोढ़ी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में पर्यावरण जागरूकता व्याख्यान एवं बालिका…

    मजबूत हड्डियां, सुरक्षित सड़कें और स्वस्थ कार्यशैली का संदेश

    अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी के माहव्यापी जनस्वास्थ्य अभियान ‘आगरा मूव्स बेटर-2026’ के तहत मंगलवार को शहर में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में 16…

    Leave a Reply