गुजरात प्रदेश के समुद्रीय तट पर मरीन कमांडो द्वारा तलाशी अभियान

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

दक्षिण गुजरात में मरीन कमांडो की तैनाती, गुजरात प्रदेश के नवसारी समुद्री तट पर सघन तलाशी अभियान जारी

गुजरात प्रदेश के संवेदनशील समुद्री तटों की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से नवसारी जिले के लगभग 53 किलोमीटर लंबे समुद्री तट पर पुलिस तंत्र द्वारा विशेष सतर्कता अभियान चलाया गया है। इस अभियान में एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) और कोस्टल सिक्योरिटी के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मरीन कमांडो द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन किया गया।

बताया गया है कि बीते 11 दिनों से लगातार फुट पेट्रोलिंग की जा रही है और 6 अप्रैल से यह ऑपरेशन सक्रिय रूप से चलाया जा रहा है। हाल ही में आतंकी गतिविधियों, ड्रग्स की तस्करी और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए यह अभियान तेज किया गया है।

इस ऑपरेशन में ATS के ADGP अमितकुमार विश्वास, टास्क फोर्स के DIG ए.एम. सुनेरिया और SP एस.जे. परमार द्वारा विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत नवसारी के समुद्री तटीय क्षेत्रों में 10 किलोमीटर के सेक्टर बनाकर निगरानी बढ़ाई गई है, जहां मरीन कमांडो की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।

नवसारी सेक्टर के DySP आर.एच. पटेल और PI यू.जे. पटेल के नेतृत्व में भी कार्रवाई की जा रही है। संदिग्ध नावों और व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है। साथ ही, तटीय गांवों में भी मरीन कमांडो की टीमों द्वारा नियमित पेट्रोलिंग कर लोगों से पूछताछ की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, समुद्र के रास्ते होने वाली नशे की तस्करी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है। नवसारी पुलिस और मरीन टास्क फोर्स द्वारा आगामी दिनों में भी इस प्रकार की सघन जांच और निगरानी जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    दिल्ली जंतर मंतर पर विद्यार्थियों की हित की लड़ाई लड़ रहे सोनम वांगचूक ++++++++

    गुजरात प्रदेश हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सोमन वांगचुक के समर्थन में सूरत और अहमदाबाद में विरोध प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जताया रोष सूरत, 19 जुलाई।…

    लकड़ी तस्करों का पीछा करते आर एफ ओ विकास देसाई सहित दो की मौत

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सोनगढ़ में लकड़ी तस्करों का पीछा करते समय भीषण हादसा, RFO विकास देसाई सहित दो की मौत तापी जिले के सोनगढ़ में रविवार…

    Leave a Reply