गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सूरत शहर के अल्थान पुलिस स्टेशन विस्तार में छेड़छाड़ के आरोप पर बवाल, आरोपी हिरासत में
गुजरात प्रदेश सूरत शहर के अल्थान पुलिस स्टेशन विस्तार में एक नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में पुलिस ने “शेख मोहम्मद एजाज इम्तियाज” नामक युवक को हिरासत में ले लिया है। वही घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके चलते बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों ने अल्थान पुलिस स्टेशन के बाहर एकत्रित हो गए।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक पिछले कुछ दिनों से पीड़िता को परेशान कर रहा था। इस बात से नाराज लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। घटना की खबर फैलते ही मौके पर भीड़ बढ़ती गई, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। उग्र भीड़ द्वारा भाजपा के खिलाफ नारेबाजी भी की हालात बेकाबू होते देख प्रशासन को लाठीचार्ज करना पड़ा।
अब देखना यह है कि इस घटना का आगामी सूरत महानगरपालिका (S M C) चुनाव पर क्या प्रभाव पड़ता है
वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अल्थान पुलिस थाने में तोड़फोड़ की घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी, जिसके चलते पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि इस दौरान एक युवक घायल हो गया और उसे पुलिस थाने लाया गया। इसी बीच स्थानीय विधायक मनु पटेल भी पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने युवक को डांटते हुए कहा कि “यदि कोई पूछे तो कह देना कि तुम गिर पड़े थे।” इस कथन का वीडियो और फोटो सामने आने के बाद मामला और गरमा गया है।
घटना के दौरान पुलिस और लोगों के बीच झड़प की स्थिति बनी रही। पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए सख्त कदम उठाए और क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। देर रात तक इलाके में गश्त जारी रही ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel



