गुजरात प्रदेश सुरत शहर के वराछा विस्तार में स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में हुई लुट में प्रशासन पहुंची लुटेरों के करीब

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वराछा बैंक लूट केस में लुटेरों के गिरोह तक पहुंचने में पुलिस को बड़ी सफलता

सूरत, ता. 28: डायमंड सिटी सूरत एक बड़ी लूट की घटना से उबरने की कोशिश कर रहा है। वराछा क्षेत्र के लम्बे हनुमान रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) शाखा में गत दिवस दोपहर के समय लुटेरों ने पिस्तौल के दम पर सनसनीखेज लूट को अंजाम दिया था। फिल्मी अंदाज में अंजाम दी गई इस वारदात में मात्र 13 मिनट के भीतर ही बदमाशों ने करीब 40 लाख रुपये की नकदी लूट ली थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लुटेरे पूरी तैयारी के साथ आए थे। दोपहर लगभग 1:11 बजे बैंक में प्रवेश कर उन्होंने करीब 40 मिनट तक ग्राहकों और कर्मचारियों को बंधक बनाकर रखा। इसी दौरान करीब 1:15 बजे कैश वैन आने पर लुटेरों ने कैश बॉक्स और काउंटर से कुल मिलाकर 40 लाख से अधिक की रकम बैग में भर ली।

लुटेरों ने बैंक के सिक्योरिटी गार्ड को गंभीर रूप से पीटा और उसके सिर पर बंदूक तानकर धमकाया कि चुपचाप बैठा रहे, अन्यथा जान से मार देंगे। इस घटना से बैंक में मौजूद लोगों, खासकर महिलाओं में भय और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। एक बुजुर्ग व्यक्ति अपनी जान बचाने के लिए बैंक से बाहर भागता हुआ देखा गया।

घटना के दौरान बैंक में मौजूद एक बहादुर युवक ने लुटेरों का विरोध करने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उस पर तुरंत तीन गोलियां चला दीं, जिससे मामला और गंभीर हो गया। लुटेरे हिंदी भाषा बोलते हुए भाग निकले और पुलिस की पहचान से बचने के लिए सभी के मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए।

सूत्रों के अनुसार, लूट को अंजाम देने के बाद आरोपी स्पोर्ट्स बाइक पर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सूरत क्राइम ब्रांच और जोन-1 पुलिस का काफिला मौके पर पहुंच गया। वर्तमान में पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हुई हैं और आसपास के सभी CCTV कैमरों की जांच की जा रही है।

दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना ने सूरत शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वराछा क्षेत्र में स्थित लम्बे हनुमान रोड पर SBI शाखा में हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए व्यापक जांच अभियान शुरू कर दिया है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की पहल, सात दिवसीय कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को मिलेगा मार्गदर्शन

    अर्जुन रौतेला आगरा। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में आगरा कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग, स्टूडेंट काउंसलिंग तथा सुसाइड प्रिवेंशन सेल की ओर से सात दिवसीय जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला…

    रविना जैन एवं नेहा जैन ने मचाई गरबा इवेंट में धूम, प्रियंका जैन और रुपाली जैन बनीं ‘गरबा क्वीन’

    अर्जुन रौतेला आगरा। नवरात्रि के पावन पर्व पर कमला नगर की महिलाओं ने भक्ति, उत्साह और उल्लास के साथ गरबा एवं डांडिया का आयोजन किया। कमला नगर स्थित होटल पार्क…

    Leave a Reply