दुष्कर्म कांड में दूसरा आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में, मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी

रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी 

फतेहपुर सीकरी/आगरा। बीए की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मामले के दूसरे आरोपी संजय कुरैशी को पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले मुख्य आरोपी कासिम उर्फ हरि मिर्ची को भी पुलिस हिरासत में ले चुकी है।

जानकारी के अनुसार छात्रा शनिवार को ऐतिहासिक स्मारक क्षेत्र घूमने आई थी। आरोप है कि शाहकुली बावड़ी के पीछे सुनसान इलाके में दोनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगाई गईं।

थाना प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी सड़क किनारे बिरयानी बेचने का काम करते हैं। पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, इसी दौरान रविवार रात हुई मुठभेड़ में संजय कुरैशी को पकड़ लिया गया। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

Related Posts

गुजरात प्रदेश सुरत शहर पुलिस कि बड़ी कार्रवाई+++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के कापोद्रा पुलिस ने कार वॉशिंग गैराज में छापा मारकर विदेशी शराब का जखीरा पकड़ा जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के न्यू सिविल हॉस्पिटल रैगिंग मामले में कोर्ट ने++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट नवी सिविल हॉस्पिटल सूरत रैगिंग मामले में आरोपी डॉक्टर को अग्रिम जमानत से राहत नहीं, कोर्ट ने याचिका खारिज की सूरत: सिविल अस्पताल…

Leave a Reply