गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश गांधीनगर,
महसूल विभाग की तीन दिवसीय चिंतन शिविर का गुरुवार को समापन हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सचिवों, कलेक्टरों तथा अधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही पर विशेष जोर दिया।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन फाइलों में कोई समस्या नहीं है, उनका समय पर निपटारा किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जहां किसी कार्य में अनावश्यक देरी होती है, वहां समय आने पर जवाब देना पड़ता है कि आखिर क्या काम किया गया है।
उन्होंने कहा कि निर्णय लेते समय यह ध्यान रखना जरूरी है कि किसी एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के प्रयास में किसी अन्य व्यक्ति को नुकसान न हो। प्रशासनिक निर्णय पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ लिए जाने चाहिए।
श्री हर्ष भाई संघवी ने भरूच जिले की त्वरित निर्णय प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा कि जो अधिकारी कार्य में अधिक समय लेते हैं, उसकी जिम्मेदारी भी उन्हीं की होती है। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने का आह्वान किया।
गुड गवर्नेंस और राजस्व सुधारों का उल्लेख करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले वर्षों में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। उन्होंने कलेक्टर कार्यालयों, धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए कलेक्टरों को नेतृत्व की भूमिका निभाने को कहा।
एस.जी. हाईवे से साणंद तक सड़क सफाई व्यवस्था का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि नागरिक प्रशासन का मूल्यांकन स्वच्छता के आधार पर करते हैं। जो एजेंसी इस मामले में निष्क्रिय रहे, उसे बिना किसी बहाने के ब्लैकलिस्ट किया जाना चाहिए।
इसके अतिरिक्त, सड़क किनारे बिकने वाले स्ट्रीट फूड को स्वच्छ और हाइजीनिक बनाने तथा विक्रेताओं को ग्लव्स पहनने के लिए प्रशिक्षण देने का सुझाव देते हुए उन्होंने गुजरात को मॉडल राज्य बनाने का आह्वान किया।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video





Subscribe to my channel




