प्रिल्यूड के फैमिली फन फिएस्टा में दिखाई दिया प्रेम व प्रतिभा का संगम

अर्जुन रौतेला आगरा। परिवार के आपसी बंधन को प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से “फैमिली फन फिएस्टा” का आयोजन शनिवार, 9 मई 2026 को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, आगरा के विद्‌यालय सभागार में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा पाँच तक के लगभग 38 छात्रों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विद्यालय की शिक्षिका पूर्णिमा सिंह एवं मानसी रावत ने निर्णायक मंडल व अतिथिगण का स्वागत किया। तत्पश्चात् निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, सुनीता गुप्ता, प्रधानाचार्या सीमा सहजपाल, निर्णायकगण एवं अतिथिगण द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की पारंपरिक शुरुआत की गई।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए नवांकुर तथा नवपल्लव कॉडिनेटर ने उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें नवांकुर तथा नवपल्लव विंग की सार्थकता से परिचित कराया।

इस अवसर पर “अभिभावकों के टैलेंट शो” का आयोजन किया गया, जिसे “दो वर्गों में बाँटा गया- नर्सरी से कक्षा दो और कक्षा तीन से पाँच।” दोनो ही श्रेणियों में अभिभावकों ने छात्रों के साथ विभिन्न प्रस्तुतियाँ – नृत्य, कविता पाठ, गायन आदि द्वारा दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कुछ अभिभावकों द्वारा प्रस्तुत कविता पाठ ने भावनाओं को छू लिया, वहीं कुछ माताओं द्वारा की गई मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट का कारण बनीं। अपने बच्चों के साथ अभिभावकों की इन शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

इसके पश्चात प्रतियोगिता के निर्णायकगण – “सिल्की बाजवा (कथक स्नातक एवं विभिन्न नृत्य शैलियों की प्रख्यात विशेषज्ञा), दीप्ति खन्ना (कथक की कुशल विशेषज्ञा), डॉ. ज्योति खंडेलवाल (कथक गुरू व निदेशक नृत्य ज्योति कथक केंद्र) एवं रोशनी गिडवानी (कथक विशेषज्ञ एवं निदेशक कालंदी इंस्टीट्यूट ऑफ डांस एंड म्यूजिक)” को नवांकुर भेंट कर अभिनंदन किया गया।

उन्होंने बच्चों को मातृ दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे इस अवसर पर अपनी माँ के कार्यो में मदद करके उन्हें प्यारा और अनोखा उपहार दे सकते हैं। बच्चे कल को आकार देने वाले कलाकार हैं जो अपने विभिन्न कौशलों से अपने कल को सँवारेंगे। उन्होंने अभिभावकों के साथ बच्चों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों की बहुत सराहना की।

निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने अपने आशीर्वचन में सभी प्रतिभागियों की सराहना की और कार्यक्रम को परिवार और विद्‌यालय के संबंधों का सुंदर उत्सव बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों की हँसी, अभिभावकों का उत्साह – यही सच्ची शिक्षा और संस्कार की नींव है। हमें परिवार में एकदूसरे के साथ समय बिताने को वरीयता देनी चाहिए।

विद्‌यालय प्रधानाचार्य सीमा सहजपाल ने समस्त निर्णायकगण एवं उपस्थित अतिथिगण का स्वागत करते हुए कहा कि आप सबकी उपस्थिति ने इस मंच को सच्चे अर्थों में जीवंत कर दिया है। आप सबका सहयोग और विश्वास ही हमारी सर्वश्रेष्ठ पूँजी है।

इस अवसर पर स्टेट बैंक से पुनीत शर्मा (ए.जी.एम., एस.एम.ई, संजय प्लेस) कार्यक्रम में उपस्थित रहे, जिन्होंने बताया कि जीवन में धन अत्यंत महत्वपूर्ण है किंतु उसे नियोजित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने बच्चों की उत्तम शिक्षा और सुनहरे भविष्य हेतु बेहतरीन इंवेस्टमेंट के लिए महत्वपूर्ण जानकारियाँ सभी छात्रों एवं अभिभावकों के साथ साझा की। उनका सहयोग – पल्लवी रॉय, रति अग्रवाल, कमल पाठक, हिमांशी शर्मा, मनन श्रीवास्तव आदि ने दिया। एस.बी.आई. की टीम ने विभिन्न प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए सभी विजेताओं को आकर्षक उपहार भी भेंट किए तथा कक्षा चार के छात्र आरव चंदेल को विशेष उपहार प्रदान किया।

पुनीत जी ने निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, सुनीता गुप्ता एवं विद्‌यालय की पूरी टीम को सम्मानित किया।

तत्पश्चात परिणामों की घोषणा एवं पुरस्कार वितरण किया गया, जो इस प्रकार रहे-

*फर्स्ट अराइवल* (अभिभावक)

आयुषि वर्मा (आदित्य वर्मा 5)

सरिता एवं रोहित सिंह (पर्णिका यू.के.जी.)

मनीषा एवं नीरज कुमार (युग 3)

*प्रथम श्रेणी (नर्सरी – कक्षा दो)*

प्रथम पुरस्कार – पार्थवी पचौरी (कक्षा 1)

द्वितीय पुरस्कार – सान्वी गुप्ता (कक्षा 1)

तृतीय पुरस्कार – आध्या अग्रवाल (कक्षा 2)

सांत्वना पुरस्कार – हृदयांश (कक्षा 1)

*द्वितीय श्रेणी (कक्षा तीन – कक्षा पाँच)*

प्रथम पुरस्कार – कायशा शमशी (कक्षा 4)

द्वितीय पुरस्कार – जय शर्मा (कक्षा 3)

तृतीय पुरस्कार – युग (कक्षा 3)

सांत्वना पुरस्कार – आराध्य श्रीवास्तव (कक्षा 3) एवं आरिका पुरोहित (कक्षा 4)

*डायरेक्टर चॉइस अवॉर्ड*

अनिका राठौर (यू.के.जी.)

नर्गिस सत्संगी (यू.के.जी.)

प्रियांशी मिश्रा (कक्षा 3)

कार्यक्रम के अंत में कक्षा पाँच के छात्र आर्यव अग्रवाल ने उपस्थित सभी आदरणीय अतिथियों का आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात फोटो बूथ के साथ सभी परिवारों ने सेल्फी लेकर कार्यक्रम का आनंद उठाया।

कार्यक्रम की सफलता में नवांकुर काॅर्डिनेटर गौरी पचौरी, नवपल्लव कॉडिनेटर पायल गर्ग व अन्य शिक्षकगण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    समाज को समर्पित सूरज तिवारी की डाक्यूमेंट्री फिल्म “नेत्रदान “ कॉर्निया डोनेशन का हुआ भव्य प्रीव्यू शो

    अर्जुन रौतेला आगरा। आज हुए फिल्म के अवलोकन कार्यक्रम में गणपती जी को नमन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत हुई और इसके तुरसंत बाद ही “ नेत्रदान “ अर्थात कॉर्निया…

    गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर पालिका चुनाव के मतगणना केंद्र पर कांग्रेस उम्मीदवार के साथ मार पीट सुरत जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सुरत महानगर पालिका चुनाव के व्यक्त कांग्रेस प्रत्याशी पर हुए हमले के विरोध में सुरत शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा निकाली गई न्याय यात्रा…

    Leave a Reply