गुजरात प्रदेश सुरत जिले के ओलपाड तहसील के वडोद गांव में एल सी बी पुलिस की बड़ी कार्यवाही

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत जिले के ओलपाड तहसील के वडोद गांव की सीमा से 3.14 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त

पुलिस ने कुल ₹5,18,400 का मुद्दा माल कब्जे में लिया

सूरत ग्रामीण एल.सी.बी. पुलिस टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान ओलपाड तालुका के वडोद गांव की सीमा में एक ब्रेजा कार से लगभग ₹3.14 लाख कीमत की विदेशी शराब ले जा रहे एक बूट लेगर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में शराब सप्लाई करने वाले आरोपी को वांटेड घोषित कर कुल ₹5,18,400 का मुद्दा माल जब्त किया है।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सूरत ग्रामीण एल.सी.बी. शाखा के ए.एस.आई. अनिल सिंह विक्रमसिंह की टीम गुरुवार को ओलपाड पुलिस थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि वडोद गांव की सीमा में करमला से कोसम की ओर जाने वाले मार्ग पर एक सफेद रंग की ब्रेजा कार में विदेशी शराब की खेप ले जाई जा रही है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर ब्रेजा कार नंबर GJ-05-RD-6817 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब की छोटी-बड़ी कुल 1260 बोतलें बरामद हुईं, जिनकी कीमत ₹3,14,400 आंकी गई।

पुलिस ने कार चालक हितेश महादेव पटेल (उम्र 32 वर्ष), निवासी आहिर वास, पिंजरत गांव, तालुका ओलपाड को गिरफ्तार कर लिया। मौके से विदेशी शराब के अलावा ₹2 लाख कीमत की कार तथा ₹5 हजार कीमत का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। इस प्रकार कुल ₹5,18,400 का मुद्दा माल कब्जे में लिया गया।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी हितेश पटेल ने शराब सप्लाई करने वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर पुलिस को दिया, लेकिन उसका नाम और पता नहीं बता सका। इसके आधार पर पुलिस ने संबंधित आरोपी को वांटेड घोषित कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस पूरे मामले की आगे की जांच किम पुलिस स्टेशन के पी.एस.आई. पी.पी. सरवैया द्वारा की जा रही है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ़ कॉमर्स +++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट उद्योग-व्यवसाय की प्रगति में परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण : दक्षिण गुजरात चैंबर का विशेष सत्र आयोजित दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री…

    आम आदमी पार्टी के विधायक को कोर्ट ने सुनाई सात साल कि सजा+++++++

    गुजरात प्रदेश नर्मदा जिला विधायक श्री चैतर वसावा को 7 वर्ष की सजा के बाद आम आदमी पार्टी का भाजपा पर हमला, फैसले को बताया राजनीतिक गांधीनगर/नर्मदा: डेडियापाड़ा से आम…

    Leave a Reply