राष्ट्रीय मानव अधिकार गौरव रत्न सम्मान /२०२६ से देश के वरिष्ठ पत्रकार होगे सम्मानित प्रयाग राज उत्तर प्रदेश में होगा आयोजन

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

राष्ट्रीय मानवाधिकार गौरव रत्न सम्मान-2026 से देश के 7 वरिष्ठ पत्रकार होंगे सम्मानित

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो प्रयागराज द्वारा मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले देश के सात विशिष्ट पत्रकारों को “राष्ट्रीय मानवाधिकार गौरव रत्न सम्मान-2026” से सम्मानित किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए संगठन के चेयरमैन आर. के. पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि संगठन द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान इस वर्ष मीडिया जगत के उन पत्रकारों को समर्पित किया जा रहा है, जिन्होंने निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सरोकारों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सम्मानित होने वाले पत्रकारों में शुभम चंद्र पाण्डेय (प्रधान संपादक, दि ग्राम टुडे), मनोज कुमार मिश्रा (प्रधान संपादक, सूरत सम्राट), भानु प्रताप सिंह (प्रधान संपादक, सत्ता निर्माण), वी. के. त्रिपाठी (कौटिल्य का भारत), राजीव सिंघवी (सिद्ध सरकार), अभिषेक कुमार गुप्ता (वरिष्ठ पत्रकार, प्रयागराज) तथा जतिन चतुर्वेदी (युवा पत्रकार, प्रतापगढ़) शामिल हैं।

आर. के. पाण्डेय ने कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ है और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता फैलाने में इन पत्रकारों का योगदान सराहनीय रहा है।

उन्होंने बताया कि “राष्ट्रीय मानवाधिकार गौरव रत्न सम्मान-2026” समारोह आगामी 30 मई 2026 को तीर्थराज प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से गणमान्य अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार उपस्थित रहेगे

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो

प्रयागराज

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    खाद्य तेल की पैकेजिंग में वजन कम करने और भाव बढ़ाने को लेकर गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने मुख्यमंत्री सचिवालय में की शिकायत

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट खाद्य तेल की पैकेजिंग में वजन घटाने तथा कीमत बढ़ाने से उपभोक्ताओं के साथ ठगी पैकेजिंग तेल में वजन कम किया गया, लेकिन…

    भारतीय चीनी उद्योग संकट में पिछले तीन वर्षों से चीनी उत्पादन में लगातार और भारी गिरावट दर्ज की गई उसको लेकर गुजरात प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री श्री दर्शन भाई ए नायक ने सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की

    गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने कहा कि भारतीय चीनी उद्योग गंभीर संकट का सामना कर रहा है भारतीय चीनी उद्योग इस समय…

    Leave a Reply