बहराइच * महामना मालवीय मिशन ने थारू जनजाति बाहुल्य गांव में पर्यावरण संरक्षण और नशा उन्मूलन पर किया गोष्ठी *मनोज त्रिपाठी ,

बहराइच- (27 दिसम्बर )

आचार्य नरेन्द्र देव कृषि प्रौद्योगिक विश्व विद्यालय आयोध्या के तत्वाधान में आज महामना मालवीय मिशन, कृषि विज्ञान केन्द्र नानपारा व उद्यान विभाग के तत्वाधान में विकास खंड मिहीपुरवा के थारू जनजाति वाहुल्य ग्राम विशनापुर स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में विशाल किसान चौपाल का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण व नशा उन्मूलन विषयक पर परिचर्चा का आयोजन किया गया.

आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक प्रोफेसर, डा०,एपी० राव ने कहा कि उन्नतिशील प्रजाति के बीजों का चयन तथा कृषि वैज्ञानिकों की सलाह से खेती किसानी, बागवानी, व दुग्ध उत्पादक जानवरों को पालकर यहाँ के किसान समृद्ध और खुशहाल हो सकते है. आयोजक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ( महामना मालवीय मिशन बहराइच अवध) ने थारू जनजाति बाहुल्य ग्रामों में बढ़ रहे नशा प्रचलन उत्पादन व विक्रय पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों का आवाहन किया कि वे नशारूपी दानव से निजात पाने के लिए सामूहिक रूप से सामाजिक आन्दोलन चलाएं ताकि थारू समाज का उत्थान , उन्नति व उन्नयन हो सके.

संजीव श्रीवास्तव ने थारू समाज को महाराणा प्रताप का वंशज बताते हुए उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे अपना सांस्कृतिक विरासत को मजबूत बनाकर राष्ट्र की मुख्य धारा में शामिल हों इसके लिए उन्हें नशा छोड़ना होगा.

कार्यक्रम को के० वी ०के ० प्रभारी नानपारा, डा० के०एन ० सिंह बहराइच के०वी०के० प्रभारी डा० वी०पी०शाही वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा० विनय कुमार डा० सूर्यबली सिंह ने आदि ने भी संबोधित कर किसानों को उन्नतिशील खेती किसानी व बागवानी के टिप्स दिए

कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता समाजसेवी ए० पी० श्रीवास्तव ने किया समापन अवसर पर उद्यान विभाग निरीक्षक आर०के० वर्मा के नेतृत्व में समाजसेवी सुरेश वर्मा प्रहलाद जी व अमरेन्द्र वर्मा ने 500 किसानों को उन्नतिशील प्रजाति के उद्यान किट बीज प्लास्टिक हजारा प्लास्टिक ट्रे, को को पीट सेडनेट वितरित किया उपस्थित लोगों ने महामना मालवीय मिशन के नेतृत्व में सामूहिक रूप से नशा उन्मूलन व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता मिहिपुरवा ब्लॉक प्रमुख सौरभ वर्मा जी ने किया.। मनोज पति त्रिपाठी ब्यूरो चीफ TN NEWS 24 बहराइच , आवाज जुर्म के खिलाफ 8081466787, और खबरें देखें हमारे चैनल पर । मास्क का प्रयोग अवश्य करें

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    फतेहपुर सीकरी में भाजपा की महिला जनआक्रोश पदयात्रा, बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  फतेहपुर सीकरी। विकासखंड क्षेत्र के बस स्टैंड से भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला जनआक्रोश पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में क्षेत्र की…

    बहराइच * झोलाछाप डाक्टर के द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत परिजनों का आरोप * मनोज त्रिपाठी.

    खैरीघाट थाना क्षेत्र के पिपरीमाफी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितिथियों मे मौत हो गई जिमींदार गुप्ता उम्र ( 35 ) पुत्र नारायण गुप्ता के परिजनों ने बताया कि…

    Leave a Reply