गुजरात प्रदेश के वडोदरा शहर के मीडिया प्रभारी पार्थ जोशी से जुड़ा कथित करोड़ों रुपए

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश के वडोदरा शहर भाजपा के मीडिया इंचार्ज पार्थ जोशी से जुड़ा कथित करोड़ों रुपये की वित्तीय गड़बड़ी और व्यापारिक धोखाधड़ी का मामला अब शहरभर में चर्चा का विषय बन गया है। मुंबई की एक फार्मास्युटिकल रॉ-मटेरियल सप्लाई करने वाली कंपनी द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद राजनीतिक और व्यापारिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई स्थित ‘ए.ए. इंटरप्राइजेज’ नामक कंपनी ने वडोदरा की ‘कोलिस फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड’ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है। आरोप है कि कंपनी को बड़े पैमाने पर फार्मास्युटिकल रॉ-मटेरियल सप्लाई किया गया था, लेकिन लंबे समय बीत जाने के बाद भी करोड़ों रुपये का भुगतान नहीं किया गया।

शिकायतकर्ता कंपनी का दावा है कि कई बार संपर्क करने, पत्राचार करने और भुगतान की मांग करने के बावजूद संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद मामला कोर्ट तक पहुंचा। बताया जा रहा है कि केस में अब तक पांच सुनवाई हो चुकी हैं, लेकिन आरोपित पक्ष की ओर से कथित रूप से कोई उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई है।

इस पूरे मामले में सबसे अधिक चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि संबंधित कंपनी के संचालक और भाजपा के सक्रिय पदाधिकारी पार्थ जोशी वडोदरा शहर भाजपा में मीडिया इंचार्ज की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में विपक्षी दलों और व्यापारिक संगठनों द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं कि करोड़ों रुपये के विवाद में घिरे व्यक्ति के साथ शहर संगठन के इतने करीबी संबंध क्यों हैं।

सूत्रों के अनुसार, वडोदरा के गोटरी क्षेत्र स्थित ऑफिस तथा वाघोडिया जीआईडीसी में स्थित फैक्टरी पर भी ताले लगे होने की चर्चा है। कंपनी के आधिकारिक संपर्क बंद होने से व्यापारियों में चिंता और असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। कई व्यापारियों को अपने लाखों रुपये फंसने का डर सता रहा है।

व्यापारिक समुदाय ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो कई अन्य व्यापारी भी सामने आ सकते हैं। यह मामला अब केवल एक व्यापारिक विवाद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक जवाबदेही और व्यापारिक विश्वास से जुड़ा बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    फतेहपुर सीकरी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, महिला समेत तीन घायल

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  रविवार शाम फतेहपुर सीकरी जयपुर नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मंडी समिति के नजदीक बाइक और मैक्स वाहन की आमने-सामने…

    गुजरात प्रदेश राजकोट रेंज आई जी श्री निलिप्त राय ने चार पुलिस अधिकारियों को सस्पेंट कर कायदे में रहोगे तो फायदें में रहोगे नहीं तो::::;;

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश राजकोट ग्रामीण क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या की घटना ने कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर…

    Leave a Reply