फतेहपुर सीकरी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, महिला समेत तीन घायल

रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी 

रविवार शाम फतेहपुर सीकरी जयपुर नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मंडी समिति के नजदीक बाइक और मैक्स वाहन की आमने-सामने टक्कर में महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शाम करीब 4 बजे का बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाइक आगरा की तरफ से आ रही थी, तभी अचानक सामने आए मैक्स वाहन से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर सीकरी पहुंचाया गया।

घायलों की पहचान नगला रमले निवासी बबली पत्नी बॉबी, राज पुत्र बॉबी और पंकज पुत्र निरंजन सिंह के रूप में हुई है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें आगरा के लिए रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

Related Posts

गुजरात प्रदेश राजकोट रेंज आई जी श्री निलिप्त राय ने चार पुलिस अधिकारियों को सस्पेंट कर कायदे में रहोगे तो फायदें में रहोगे नहीं तो::::;;

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश राजकोट ग्रामीण क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या की घटना ने कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर…

गुजरात प्रदेश के वडोदरा शहर के मीडिया प्रभारी पार्थ जोशी से जुड़ा कथित करोड़ों रुपए

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के वडोदरा शहर भाजपा के मीडिया इंचार्ज पार्थ जोशी से जुड़ा कथित करोड़ों रुपये की वित्तीय गड़बड़ी और व्यापारिक धोखाधड़ी का…

Leave a Reply