सूरत में प्रेम विवाह करने वाली युवती को कथित रूप से परिजनों ने अगवा किया, पुलिस जांच में जुटी

गुजरात प्रदेश सुरत शहर में प्रेम विवाह करने वाली युवती को कथित रूप से जबरन ले जाने का मामला, 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

सूरत, सिंगणपुर-डभोली क्षेत्र में प्रेम विवाह करने वाली एक युवती को उसके परिजनों द्वारा कथित रूप से जबरन ले जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद युवक द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है तथा युवती के पिता सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती और युवक ने कुछ समय पूर्व परिवार की इच्छा के विरुद्ध हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार प्रेम विवाह किया था। विवाह से नाराज परिजनों ने बाद में समझौते का भरोसा दिलाकर युवती, उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों को एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

आरोप है कि धार्मिक अनुष्ठान के बाद दूसरी जगह जाने के दौरान युवती को उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन ले जाने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर युवती के पति के साथ धक्का-मुक्की की गई और युवती को कार में बैठाकर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि युवक के माता-पिता को घर में रोककर धमकाया गया। घटना के बाद युवक और उसके परिवार में भय और चिंता का माहौल व्याप्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही युवक ने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर सूरत पुलिस ने युवती के पिता सहित परिवार के छह सदस्यों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा युवती का पता लगाने और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाने के प्रयास जारी हैं।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    डॉक्टर पर हुआ जान लेवा हमला ++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर में डॉक्टर पर जानलेवा हमला! तीन अज्ञात लोगों ने लात-घूंसों से पीटा, जान से मारने की धमकी दी शहर…

    Leave a Reply