गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट
1 जून से गुजरात में शुरू होगा ‘जनगणना-2027’ का पहला चरण, पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना
सूरत, 1 जून 2026: गुजरात राज्य में 1 जून 2026 से ‘जनगणना-2027’ के प्रथम चरण का शुभारंभ होने जा रहा है। देश की 16 वीं तथा स्वतंत्रता के बाद की 8वीं जनगणना इस बार पहली बार पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपन्न की जाएगी। ‘जनगणना से जनकल्याण’ के उद्देश्य के साथ यह महाअभियान राज्य भर में संचालित होगा।
जनगणना कार्य निदेशालय, गुजरात द्वारा 1 जून से 30 जून 2026 तक हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) चलाया जाएगा। इस दौरान मकानों की स्थिति, पेयजल, शौचालय, इंटरनेट, वाहन एवं अन्य उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी।
इसके बाद 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या गणना (Population Enumeration) तथा जाति गणना का कार्य किया जाएगा। इस चरण में परिवार के प्रत्येक सदस्य की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं अन्य व्यक्तिगत जानकारियां दर्ज की जाएंगी।
इस बार नागरिकों को स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिसके माध्यम से लोग घर बैठे ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। राज्य में अब तक लाखों नागरिक इस अभियान से जुड़ चुके हैं।
जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए एक लाख से अधिक गणना कर्मियों एवं अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। स्मार्टफोन आधारित मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से डेटा संग्रहण किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया अधिक तेज, पारदर्शी एवं सटीक बनेगी।
जनगणना संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी, मार्गदर्शन अथवा सहायता के लिए भारत सरकार की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1855 पर संपर्क किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए नागरिक आधिकारिक वेबसाइट censusindia.gov.in का भी उपयोग कर सकते हैं।
जनगणना कार्य निदेशालय, गुजरात ने राज्य के सभी नागरिकों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करने की अपील की है।जारीकर्ता:
जनगणना कार्य निदेशालय,
गुजरात टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
Updated Video





Subscribe to my channel




