गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर निगम की अमानवीय कार्यवाही सैकड़ों लोगों को किया बेघर

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के

नासीर नगर में कथित बिना नोटिस की तोड़फोड़ कार्रवाई पर गंभीर सवाल, प्रभावित परिवारों को न्याय देने की मांग करते हुए पुर्व नगर सेवक श्री असलम भाई साइकल वाला

सूरत के नासिर नगर क्षेत्र में नगर निगम द्वारा की गई कथित मेगा डिमोलिशन कार्रवाई को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में मकानों एवं झुग्गियों को बिना पर्याप्त पूर्व सूचना और वैकल्पिक पुनर्वास व्यवस्था के हटाया गया, जिसके कारण 100 से अधिक परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं।

असलम भाई एवम् स्थानीय निवासियों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा मानवीय दृष्टिकोण अपनाने के बजाय अचानक कार्रवाई की गई, है जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच परिवारों के सामने आवास, पेयजल, भोजन तथा दैनिक जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं का संकट उत्पन्न हो गया है।

वहीं पुर्व नगर सेवक ने मांग करते हुए कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यह स्पष्ट किया जाए कि क्या प्रभावित परिवारों को विधिसम्मत नोटिस जारी किए गए थे। यदि प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए।

साथ ही प्रशासन से आग्रह किया है कि प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल अस्थायी आवास, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा उनके पुनर्वास के लिए ठोस और मानवीय कदम उठाए जाएं।

लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी नागरिक को बिना उचित कानूनी प्रक्रिया और पुनर्वास व्यवस्था के बेघर करना न्यायसंगत नहीं माना जा सकता। प्रशासन को संवेदनशीलता और कानून के दायरे में रहकर कार्य करना चाहिए ताकि नागरिकों के मूलभूत अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: पूर्व विधायक दिनेश मरांडी ने पैतृक गांव डुमरिया में किया वृक्षारोपण, कहा- पर्यावरण संरक्षण अब जनआंदोलन

    लिट्टीपाड़ा(पाकुड़): विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के देशव्यापी अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में व्यापक वृक्षारोपण किया गया।…

    विश्व पर्यावरण दिवस: डीबीएल पीएसपीसीएल ने लिया हरित विकास का संकल्प, 3 महीने में लगेंगे 25,000 पौधे

     पाकुड़: पर्यावरण संरक्षण, सतत आजीविका और हरित विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रदूषण कम करने के दृढ़ संकल्प के साथ डीबीएल पीएसपीसीएल कोयला कंपनी द्वारा आलू बेड़ा स्थित कैंप…

    Leave a Reply