गुजरात प्रदेश सुरत शहर एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने महिला क्लर्क के साथ 19 वर्षीय पुत्र को किया गिरफ्तार

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत जिला पंचायत अंतर गत संचालित खेती वाड़ी स्कूल में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश, महिला क्लर्क और पुत्र ACB के शिकंजे में

गुजरात प्रदेश के सूरत जिला पंचायत के अंतर्गत संचालित खेतीवाड़ी स्कूल में भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने स्कूल में कार्यरत महिला वरिष्ठ सहायक (क्लर्क) तथा उसके 19 वर्षीय पुत्र को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला क्लर्क ने TA-LTC बिल पास कराने के एवज में ₹30,000 की रिश्वत की मांग की थी। आरोप है कि रिश्वत की राशि स्वीकार करने के लिए उसने अपने कॉलेज में अध्ययनरत पुत्र का उपयोग किया। ACB द्वारा की गई कार्रवाई में दोनों को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया।

विशेष बात यह है कि सरकारी सेवा में कार्यरत उक्त महिला कर्मचारी को प्रतिमाह लगभग ₹54,000 वेतन प्राप्त होता है, इसके बावजूद रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में उसकी गिरफ्तारी ने सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस घटना के सामने आने के बाद जिला पंचायत और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न लग गए हैं। नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

ACB की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पंपों पर डिब्बे और ड्रम में डीजल लेने पर लगी रोक, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

    कर्मचारी राज्य बीमा निगम (E S I C ) के 220 बेड वाले हॉस्पिटल का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कर कमलों द्वारा वर्चुयल उद्घाटन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर को स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ESIC के 220 बेड वाले अस्पताल का वर्चुअल…

    Leave a Reply