गुजरात प्रदेश सुरत शहर इको सेल की बड़ी कार्यवाही 2 जनों को किया गिरफ्तार

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

साझेदारी फर्म एवं विदेशी ट्रेडिंग के नाम पर ₹49.58 लाख की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

गुजरात प्रदेश सूरत शहर पुलिस की इको सेल ने साझेदारी फर्म एवं विदेशी ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर कथित वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण कार्रवाई की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता से साझेदारी फर्म तथा विदेशी ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम पर कुल ₹49,58,700 की राशि प्राप्त की गई थी। आरोप है कि निवेश की गई राशि में से केवल ₹15 लाख ही वापस किए गए, जबकि शेष रकम लौटाने से इनकार करते हुए शिकायतकर्ता को धमकियां दी गईं।

मामले की शिकायत इको सेल में दर्ज होने के बाद पुलिस ने विस्तृत जांच शुरू की। जांच के दौरान रविकुमार कछाडिया एवं कैवल पटेल की संलिप्तता सामने आई, जिसके आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की आगे की जांच जारी है तथा धोखाधड़ी से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    साहित्य साधिका सम्मान से अलंकृत हुईं कवयित्री रेनू उपाध्याय, डॉ. मंजू यादव ‘मृदुल’ को सुधी शिक्षक सम्मान

    अर्जुन रौतेला आगरा। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में साहित्य साधिका समिति, आगरा की ओर से सेठ पदमचंद जैन प्रबंध संस्थान, खंदारी के वातानुकूलित सभागार में भव्य साहित्य साधिका सम्मान समारोह…

    प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी पर गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे

    अर्जुन रौतेला आगरा। दयालबाग स्थित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में सोमवार को गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर गणपति बप्पा के…

    Leave a Reply