डीपीएस आगरा में 26वीं राष्ट्रीय डार्ट्स चैंपियनशिप का शुभारंभ

संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। अपने रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) आगरा द्वारा अखिल भारतीय डार्ट्स संघ (एआईडीए) के सहयोग से 26वीं राष्ट्रीय डार्ट्स चैंपियनशिप एवं पैरा डार्ट्स चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 4 से 6 जून तक किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 15 राज्यों से लगभग 150 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।


विद्यालय प्रशासन के अनुसार यह आयोजन खेलों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला एकल, युवा बालक-बालिका, जूनियर वर्ग, वेटरन एकल, पुरुष युगल, महिला युगल तथा मिश्रित युगल सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। डीपीएस आगरा के कई छात्र-छात्राएं भी इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


एआईडीए के महासचिव प्रशांत साहा ने बताया कि डार्ट्स एक ऐसा खेल है जिसमें एकाग्रता, सटीक निशाना और बुद्धिमत्ता का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है। यह खेल कम खर्चीला होने के साथ-साथ सीमित स्थान में भी खेला जा सकता है, जिसके कारण इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि एआईडीए देशभर में डार्ट्स खेल के विकास के लिए कार्य कर रहा है तथा वर्तमान में 15 राज्य संघ इससे संबद्ध हैं।


प्रधानाचार्य आर.के. पांडेय ने कहा कि डीपीएस आगरा अपने रजत जयंती वर्ष में राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी कर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस प्रतियोगिता से विद्यार्थियों को अनुभवी खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने और खेल भावना को विकसित करने का अवसर मिलेगा।


प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि दो लाख रुपये निर्धारित की गई है। उद्घाटन समारोह 4 जून को प्रातः 10 बजे आयोजित किया गया, जबकि समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 6 जून को सायं 6 बजे संपन्न होगा। प्रतियोगिता के मुकाबले प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    नेशनल हाईवे-30 के कुछ ढाबों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, स्थानीय लोगों ने की जांच की मांग

    भगवान की तस्वीरें आगे, पीछे क्या चल रहा कारोबार ? हाईवे के ढाबों की जांच की मांग हुई तेज त्यौंथर / विशेष प्रतिनिधि। नेशनल हाईवे 30 पर संचालित कुछ ढाबे…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर इको सेल की बड़ी कार्यवाही 2 जनों को किया गिरफ्तार

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट साझेदारी फर्म एवं विदेशी ट्रेडिंग के नाम पर ₹49.58 लाख की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार गुजरात प्रदेश सूरत शहर पुलिस की इको सेल…

    Leave a Reply