गुजरात प्रदेश सुरत जिले के ओलपाड तहसील अतंर्गत असनाड़ गांव के फॉर्म हाउस पर पुलिस का छापा

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के

ओलपाड तहसील के अंतर गत असनाड गांव में जुआ घर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹47.70 लाख का मुद्देमाल जब्त

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के ग्रामीण पुलिस द्वारा असामाजिक एवं जुआ गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ओलपाड पुलिस स्टेशन को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने असनाड गांव स्थित एक फार्महाउस पर छापा मारकर संचालित किए जा रहे जुआघर का भंडाफोड़ किया तथा मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के दौरान कुल ₹47,70,500 का मुद्देमाल जब्त किया गया है।

पुलिस को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर असनाड गांव की सीमा में स्थित एक फार्महाउस पर छापा मारा गया, जहां हार-जीत के पैसों पर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने मौके से 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 10 अन्य आरोपी फरार हो गए, जिन्हें वांछित घोषित किया गया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ₹2,51,100 नकद, 13 मोबाइल फोन, 6 मोटरसाइकिल, 2 कार, जुआ खेलने का सामान तथा अन्य वस्तुओं सहित कुल ₹47.70 लाख का मुद्देमाल जब्त किया।

गिरफ्तार आरोपियों में ओमन ईसमाइल बवाणी, मितेश पटेल, मोहम्मद यासर कुतुबुद्दीन, मोहम्मद साजिद मोटियावाला, लक्ष्मण आचार्य तथा रमण परमार शामिल हैं।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि फार्महाउस मालिक एवं उसके सहयोगियों द्वारा पुलिस को गुमराह कर इस अवैध गतिविधि का संचालन किया जा रहा था। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं तथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह संपूर्ण कार्रवाई ओलपाड पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक सी.आर. जादव के मार्गदर्शन में पी.आई. एस.जे. चौधरी एवं पुलिस स्टाफ द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दी गई।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन

    अर्जुन रौतेला आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में सोमवार को जन्माष्टमी पर्व एवं शिक्षक दिवस समारोह श्रद्धा, उल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जहां भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं…

    ताजनगरी में 13 सितंबर को सजेगा भव्य इलेक्ट्रिक एक्सपो, जुटेंगे प्रदेशभर के विद्युत व्यापारी

    अर्जुन रौतेला आगरा। ताजनगरी में पहली बार प्रदेशभर के विद्युत व्यापारियों का बड़ा जमावड़ा होने जा रहा है। आगरा इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रैक्टर्स एंड मर्चेंट्स एसोसिएशन की ओर से प्रादेशिक कार्यकारिणी सभा…

    Leave a Reply