गुजरात प्रदेश सुरत शहर के वेड रोड फुलवाड़ी नासीर नगर में 200 मकान पर चला******

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के वेड रोड नासीर नगर में किए गए विध्वंस की निष्पक्ष जांच और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग की मांग करते सुरत शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विपुल भाई उधना वाला

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के वेडरोड फूलवाड़ी क्षेत्र स्थित नासीरनगर में किए गए कथित विध्वंस की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग शहर कांग्रेस द्वारा जिला कलेक्टर के समक्ष उठाई गई है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष विपुल उधनावाला ने जिला कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया है कि वेडरोड फूलवाड़ी क्षेत्र में निजी स्वामित्व वाली भूमि पर बने नासीरनगर के कई कच्चे-पक्के मकानों को बिना उचित प्रक्रिया अपनाए ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शिकायत किए जाने के बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि नासीरनगर में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के अनेक परिवार वर्षों से वहां निवास कर रहे थे, जिन्हें बिना पूर्व सूचना दिए उनके घरों से बाहर निकालकर बुलडोजर के माध्यम से मकानों को तोड़ दिया गया। इस दौरान बल प्रयोग किए जाने के भी आरोप लगाए गए हैं।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस कार्रवाई के कारण अनेक गरीब परिवार बेघर हो गए हैं, जिससे उनके मानवाधिकारों और मानवीय गरिमा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।

इसके साथ ही, मानसून के आगमन को देखते हुए प्रभावित परिवारों के लिए मानवीय आधार पर मुख्यमंत्री आवास योजना अथवा अन्य उपयुक्त सरकारी आवास व्यवस्था उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है, ताकि बेघर हुए लोगों को तत्काल राहत मिल सके।

शहर कांग्रेस ने जिला प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र न्यायोचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस: पाकुड़ में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत बूथ स्तर पर हुआ वृक्षारोपण

    पर्यावरण संरक्षण: भाजपा नेताओं ने बूथ स्तर पर लगाए फलदार पौधे, कहा आने वाली पीढ़ी की धरोहर है प्रकृति।   पाकुड़: आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देश के…

    मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पंपों पर डिब्बे और ड्रम में डीजल लेने पर लगी रोक, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

    Leave a Reply