गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट
फेसबुक पर फर्जी ऑफर के जरिए ऑनलाइन ठगी, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील
गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर के खोखरा और नोबलनगर क्षेत्रों में ऑनलाइन ठगी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं, जिनमें साइबर ठगों ने नागरिकों को अपने जाल में फंसाकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खोखरा क्षेत्र के शंकरपार्क सोसायटी निवासी 38 वर्षीय युवक ने फेसबुक पर 500 ग्राम चांदी के कंगन मात्र 10 रुपये में देने का आकर्षक विज्ञापन देखा था। ऑफर के लालच में लिंक पर क्लिक करने के बाद अज्ञात ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग कर कुल 88,888 रुपये ऑनलाइन खर्च कर लिए। मामले की शिकायत खोखरा पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है।
इसी प्रकार नोबलनगर के धनश्यामनगर निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसके बाद गूगल पे के माध्यम से विभिन्न बैंक खातों में कुल 1,16,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। इस संबंध में सरदारनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस और साइबर विशेषज्ञों ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर मिलने वाले आकर्षक ऑफर, लॉटरी, इनाम अथवा अत्यधिक सस्ते सामान के विज्ञापनों पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने, ओटीपी साझा करने या बैंकिंग जानकारी देने से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल करें।
ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें अथवा निकटतम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419
Updated Video





Subscribe to my channel




