पाकुड़ में टोटो चेक पोस्ट के नाम पर गुंडागर्दी! जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल से अभद्र व्यवहार, DC और SP से शिकायत

जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल का बड़ा आरोप; चांदपुर टोटो चेक पोस्ट बना असामाजिक तत्वों का अड्डा, महिलाओं से अभद्रता और ₹30 की अवैध वसूली।

संवाददाता – सुमन कुमार दत्ता, TN न्यूज़ 24, पाकुड़:

पाकुड़:-पश्चिम बंगाल और झारखंड की सीमा पर स्थित पाकुड़ के चांदपुर टोटो चेक पोस्ट पर भीड़ नियंत्रण के नाम पर अवैध वसूली और गुंडागर्दी का एक बड़ा मामला सामने आया है। गंधाईपुर पंचायत की जिला परिषद सदस्य श्रीमती पिंकी मंडल ने इस संबंध में पाकुड़ के उपायुक्त (DC) और पुलिस अधीक्षक (SP) को लिखित आवेदन देकर उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जिप सदस्य का आरोप है कि चेक पोस्ट पर सक्रिय असामाजिक तत्वों ने न केवल टोटो चालकों से अवैध वसूली की, बल्कि विरोध करने पर उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की धमकी दी।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच चलने वाले टोटो की भीड़ को नियंत्रित करने के नाम पर चांदपुर में एक टोटो चेक पोस्ट बनाया गया है। आरोप है कि इस चेक पोस्ट को प्रशासनिक नियमों ताक पर रखकर असामाजिक तत्वों और दलालों के हवाले कर दिया गया है।

वहां हर वक्त 30 से 40 की संख्या में असामाजिक तत्व लाठी-डंडों के साथ जमे रहते हैं। जो भी टोटो चालक वहां से गुजरता है, उसे जबरन रोककर ₹30 की अवैध पर्ची थमा दी जाती है। पैसे न देने पर चालकों के साथ मारपीट की जाती है और उन्हें सीमा पार नहीं करने दिया जाता।

“मेरे साथ भी की बदतमीजी और दी मारने की धमकी” – पिंकी मंडल

जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने अपने शिकायती पत्र में आपबीती बताते हुए कहा:

“दिनांक 4 जून 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे जब मैं अपने गृह ग्राम गोपीनाथपुर से पाकुड़ नगर जा रही थी, तब मैंने चांदपुर चेक पोस्ट पर एक टोटो वाले से जबरन ₹30 की वसूली होते देखा। जब मैंने जनप्रतिनिधि होने के नाते इस अवैध वसूली का कारण पूछा, तो वहां मौजूद असामाजिक तत्वों ने आपा खो दिया।”

पिंकी मंडल का आरोप है कि वहां मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति और उसके सहयोगियों ने उनके साथ बेहद गंदी भाषा में गाली-गलौज की, अभद्र व्यवहार किया और वहां से तुरंत न जाने पर जान-माल की क्षति पहुंचाने और लाठी से मारने-पीटने की धमकी दी। माहौल बेहद भयावह और तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद वे अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से किसी तरह वहां से जान बचाकर पाकुड़ लौटीं।

पूर्व में भी मिल चुका है आश्वासन, पर नहीं सुधरे हालात

जिप सदस्य ने बताया कि टोटो चालकों से इस प्रकार की अवैध उगाही और राहगीरों, विशेषकर महिलाओं पर अनुचित टीका-टिप्पणी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस दुर्व्यवहार के खिलाफ उन्होंने मुफ्तीसभ (मु०) थाना प्रभारी को फोन पर सूचना दी थी। उस समय थाना प्रभारी द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।

अप्रिय घटना की आशंका, त्वरित कार्रवाई की मांग

इस अवैध धंधे से न केवल हर दिन हजारों रुपये का काला कारोबार हो रहा है, बल्कि वहां नशाखोरी और खौफ का माहौल पैदा कर दिया गया है, जिससे आम मुसाफिर और महिलाएं डरी-सहमी हैं। जिप सदस्य पिंकी मंडल ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से जनहित और महिला हित में गुहार लगाई है कि इस गंभीर मामले में तुरंत एक उच्चस्तरीय टीम का गठन किया जाए, ताकि इस अवैध वसूली तंत्र को ध्वस्त कर दोषियों को जेल भेजा जा सके और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

#Hashtags: #PakurNews #JharkhandPolice #IllegalExtortion #WomenSafety #TotoCheckPost #TNNews24 #PakurCrime #JharkhandGovernment

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    पाकुड़ में बेरोजगारी का दंश: कोल माइंस और पत्थर उद्योग के बावजूद युवा पलायन को मजबूर, नशे और अवैध धंधों की गर्त में डूब रही नई पीढ़ी

    स्थानीय संसाधनों पर बाहरी वर्चस्व? कल-कारखाने न होने से युवाओं के सामने रोजी-रोटी का संकट; स्थानीय विधायक और सांसद से रोजगार देने की गुहार।   पाकुड़। खनिज संपदा से धनी…

    विश्व पर्यावरण दिवस: पाकुड़ एसपी अनुदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाइन में हुआ भव्य वृक्षारोपण, जवानों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प

    ‘हरित एवं स्वच्छ पाकुड़’ के संकल्प के साथ पुलिस लाइन परिसर में लगाए गए फलदार और छायादार पौधे; पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील। सुमन कुमार दत्ता,ब्यूरो चीफ,…

    Leave a Reply