गुजरात प्रदेश के पुर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री केशु भाई पटेल जी के सम्मान में सूरत इंटरनेशनल हवाई अड्डे का नाम *********

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

सूरत अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम स्व. केशुभाई पटेल के नाम पर रखने की मांग

सूरत, 7 जून 2026

स्वर्गीय केशुभाई पटेल विचार समिति के संयोजक एवं युवा नेता श्री मितेश बेलड़िया ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सूरत अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री केशुभाई पटेल के नाम पर रखने की मांग की है।

अपने पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि स्वर्गीय केशुभाई पटेल गुजरात के विकास पुरुषों में से एक थे, जिन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास, संगठन निर्माण और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रारंभिक कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए।

पत्र में कहा गया है कि नर्मदा परियोजना के माध्यम से किसानों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क एवं पेयजल सुविधाओं का विस्तार करने तथा गोकुल ग्राम योजना के जरिए गांवों के विकास को नई गति देने में केशुभाई पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके नेतृत्व में गुजरात ने विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया।

श्री बेलड़िया ने कहा कि स्वर्गीय केशुभाई पटेल का जीवन जनसेवा, राष्ट्रवाद और विकास के प्रति समर्पित रहा है। ऐसे महान जननेता के सम्मान में सूरत अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम “श्री केशुभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट” रखा जाना उनके योगदान को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से इस मांग पर सकारात्मक विचार कर उचित निर्णय लेने का आग्रह किया है। साथ ही कहा है कि इससे आने वाली पीढ़ियों को केशुभाई पटेल के आदर्शों एवं विकास कार्यों से प्रेरणा मिलेगी।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्लास्टिक और फेंके गए तार में फंसा आठ फुट लंबा अजगर, अपनी जान बचाने के लिए करता रहा संघर्ष: वाइल्डलाइफ़ एसओएस ने बचाया

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा केवाइल्डलाइफ़ एसओएस रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट ने आगरा के सिकंदरा छेत्र से रेप्टाइल्स बचाने के दो अनोखे ऑपरेशन किए। उन्होंने एक आठ फ़ीट लंबे अजगर को बचाया,…

    विद्युत शवदाह गृह के वातानुकूलित प्रतीक्षालय का लोकार्पण — समाज सेवा की प्रेरक मिसाल

    अर्जुन रौतेला आगरा। समाज सेवा का वास्तविक स्वरूप वही है, जो बिना किसी अपेक्षा के जनकल्याण के लिए समर्पित हो। इसी भावना को साकार करते हुए श्याम बंसल एवं डॉ.…

    Leave a Reply