प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के स्वीमिंग समर कैंप का हुआ भव्य समापन : बच्चों ने कौशल, आत्मविश्वास और अनुशासन का किया शानदार प्रदर्शन

संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन स्वीमिंग कैंप का आज, 13 जून, 2026 को उत्साह, उपलब्धियों और प्रेरणा से भरपूर वातावरण में भव्य समापन हुआ। 25 मई से प्रारंभ हुए इस विशेष कैंप में प्रिल्यूड सहित शहर के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 90 बच्चों ने सहभागिता कर तैराकी की विविध तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

समापन समारोह के दौरान बच्चों ने कैंप में अर्जित कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन प्रस्तुत किया। फ्री-स्टाइल, बैक-स्ट्रोक, ब्रेस्ट-स्ट्रोक, डाइविंग, अंडरवॉटर स्विमिंग, रिले गतिविधियों तथा विभिन्न जल-क्रीड़ाओं में बच्चों का आत्मविश्वास, संतुलन और दक्षता देखने योग्य थी।

कार्यक्रम की एक विशेष उपलब्धि यह रही कि बच्चों के स्विमिंग प्रशिक्षण के समानांतर अभिभावकों के लिए योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया। प्रतिदिन आयोजित योग सत्र में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया तथा योग, प्राणायाम एवं ध्यान के माध्यम से तनावमुक्त, स्वस्थ और संतुलित जीवन की दिशा में सार्थक प्रयास किया। अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय रजत पदक विजेता तैराक कुमकुम गुप्ता उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि तैराकी केवल एक खेल नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का महत्वपूर्ण कौशल है। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों को लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन, धैर्य और चुनौतियों का सामना करना सिखाते हैं।

विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल परीक्षा में अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि ऐसे व्यक्तित्व का निर्माण करना है जो शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सशक्त और नैतिक रूप से समृद्ध हो। उन्होंने कहा कि खेल, योग और सह-पाठयक्रम गतिविधियाँ बच्चों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, सहयोग एवं जीवन मूल्यों का विकास करती हैं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा सहजपाल ने कहा कि ग्रीष्मकालीन स्वीमिंग कैंप केवल तैराकी सीखने का मंच नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की लगन और उत्साह इस कैंप की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

कैंप के सफल आयोजन में विद्यालय के स्वीमिंग कोच नरेंद्र कुशवाह, काजल वासुदेवा व पवन एवं योग शिविर में अभि सिरोही का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा सृष्टि गर्ग ने किया।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    प्लास्टिक और फेंके गए तार में फंसा आठ फुट लंबा अजगर, अपनी जान बचाने के लिए करता रहा संघर्ष: वाइल्डलाइफ़ एसओएस ने बचाया

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा केवाइल्डलाइफ़ एसओएस रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट ने आगरा के सिकंदरा छेत्र से रेप्टाइल्स बचाने के दो अनोखे ऑपरेशन किए। उन्होंने एक आठ फ़ीट लंबे अजगर को बचाया,…

    विद्युत शवदाह गृह के वातानुकूलित प्रतीक्षालय का लोकार्पण — समाज सेवा की प्रेरक मिसाल

    अर्जुन रौतेला आगरा। समाज सेवा का वास्तविक स्वरूप वही है, जो बिना किसी अपेक्षा के जनकल्याण के लिए समर्पित हो। इसी भावना को साकार करते हुए श्याम बंसल एवं डॉ.…

    Leave a Reply