गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश के सूरत शहर में पांडेसरा क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
सूरत। शहर के पांडेसरा क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल फैल गया तथा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान आलोक राजपूत (22 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार का निवासी था और सूरत में किराए के मकान में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि वह अमेज़न में कार्यरत था तथा अपने परिवार के भरण-पोषण में सहयोग कर रहा था।
मंगलवार देर रात करीब 11:30 बजे आलोक अपने कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
परिवार के सदस्यों के अनुसार आलोक किसी प्रकार के मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद या अन्य परेशानी से नहीं गुजर रहा था। ऐसे में आत्महत्या के पीछे के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
पांडेसरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
इस दुखद घटना से मृतक के परिवार में मातम का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419
Updated Video





Subscribe to my channel


