गुजरात प्रदेश किसानों को मिला+++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

श्री पाल भाई आंबलिया के संघर्ष से किसानों को मिला न्याय, बिजली कंपनी ने शुरू किया टावर मुआवजा भुगतान

हड़वद तालुका के सापकड़ा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों के किसानों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। किसानों के खेतों में बिजली कंपनी द्वारा बिजली के टावर लगाए जाने के बावजूद लंबे समय से उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिल रहा था, जिससे किसानों में भारी नाराजगी थी।

इस मुद्दे को लेकर किसान कांग्रेस के नेता पालभाई आंबलिया ने किसानों के साथ मिलकर लगातार संघर्ष किया। इस दौरान कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी ने भी किसानों का समर्थन करते हुए संबंधित अधिकारियों और बिजली कंपनी के समक्ष किसानों की मांग को मजबूती से उठाया।

किसानों के हित में किए गए इस संघर्ष और आंदोलन के परिणाम स्वरूप अब बिजली कंपनी द्वारा किसानों को टावर मुआवजे का भुगतान शुरू कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानों को 32 लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक की मुआवजा राशि दी जा रही है।

किसानों ने इस उपलब्धि को अपनी एकजुटता और नेतृत्व की जीत बताते हुए श्री पाल भाई आंबलिया के प्रति आभार व्यक्त किया है। किसानों का कहना है कि लंबे समय से लंबित इस समस्या का समाधान होने से उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी तथा भविष्य में भी किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए इस तरह के संघर्ष जारी रहेंगे।

स्थानीय किसानों ने निर्णय लिया है कि किसानों के हक की लड़ाई लड़ने वाले पालभाई आंबलिया का सार्वजनिक सम्मान किया जाएगा।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस विज्ञप्ति और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के वराछा पुलिस की बड़ी कार्यवाही सात लोगों को किया गिरफ्तार

    वराछा पुलिस की कार्रवाई: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 7 आरोपी गिरफ्तार सूरत: वराछा पुलिस स्टेशन की सर्विलांस टीम ने संतोषीनगर सोसायटी, संजय गार्डन अपार्टमेंट के पास सार्वजनिक स्थान…

    शिक्षा जगत मे नई पहल डॉक्टर सौरभ अरुण भाई नायक

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट शिक्षा को स्मार्ट बनाने की दिशा में StudySnap का अभिनव प्रयास सूरत: आधुनिक तकनीक के साथ शिक्षा व्यवस्था को अधिक सरल, तेज और…

    Leave a Reply